- ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल: इंदौर में मिल रहा है देशभर के शाही और देसी स्वादों का अनुभव
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल में एक 10 वर्षीय बच्ची की रेयर ब्रेन वैस्कुलर सर्जरी सफल हुई
- फीनिक्स सिटाडेल मॉल में ‘सिम्फनी ऑफ स्ट्रेंथ’ के साथ नारी शक्ति का भव्य उत्सव
- राजा शिवाजी का दमदार फर्स्ट लुक टीजर ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ होगा रिलीज, दर्शक इसे एक्सक्लूसिवली सिर्फ सिनेमाघरों में देखेंगे
- B Praak, Darshan Raval to AP Dhillon: Singers Who Spotlight Love & Loss through Heartbreak Songs
ALTBalaji’s new series ‘X.X.X’ trailer released!
ALTBalaji की युवा प्रेमकाव्य पर आधारित नई श्रृंखला ‘X.X.X’ का ट्रेलर हुआ रिलीज!
ALTBalaji की आगामी वेब श्रृंखला ‘X.X.X’ का ट्रेलर बीते दिन आधी रात को रिलीज कर दिया गया है। यह भारत की पहली युवा प्रेमकाव्य में से एक है। ALTBalaji की यह वेब श्रृंखला यक़ीनन दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर के उन्हें श्रृंखला के प्रति उत्साहित कर देगी जिसका नमूना ट्रेलर में भी देखने मिला।
अनुभवी निर्देशक केन घोष द्वारा निर्देशित, ‘X.X.X में ऋत्विक धंजानी, शांतनु महेश्वरी और अंकित गेरा सहित टीवी के कई अन्य जाने माने सितारें वेब श्रृंखला में अपनी एक्टिंग का हुनर का दिखाते हुए नज़र आएंगे।
पांच धमाकेदार कल्पनाओं के साथ श्रृंखला की कहानियों में दिलचस्प और मज़ेदार मिश्रण देखने मिलेगा।
वेब श्रृंखला की थीम को मद्देनजर रखते हुए, निर्माताओं ने मुम्बई के एक प्रसिद्ध नाइट क्लब में एक मज़ेदार ‘X.X.X’ पार्टी के बीच ट्रेलर का अनावरण किया। पार्टी स्थल को नीऑन लाइट से जगमगाया गया था जिसमें सेल्फी बूथ और डांसर का भी इंतज़ाम किया गया था। इतना ही नहीं, इस इवेंट में सभी कलाकार और निर्देशक कुछ मजेदार खेल खेलते हुए भी नज़र आये।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शांतनु महेश्वरी, ऋत्विक धंजानी, अपर्णा शर्मा, अपर्णा बाजपेई, आधार मलिक, फ्लोरा सैनी, पर्यान्का तलोकदार, वंदना खट्टर, आरजे मल्लिशका और निर्देशक केन घोष सहित वेब श्रृंखला से जुड़ा हर नाम अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगाते हुए नज़र आया।
ALTBalaji ने अत्याधुनिक ओरिजिनल कंटेंट के साथ खुद के लिए एक जगह बना ली है। देव डी और रागिनी एमएमएस जैसे बोल्ड और समकालीन शो के लिए प्रसिद्ध, ALTBalaji एक बार फिर दिलचस्प श्रृंखला प्रस्तुत करने के लिए तैयार है जो निश्चित रूप से युवाओं के दिलों अपनी जगह बनाने में क़ामयाब होगा।


