- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
लोग घर से ही गमलों में कर सकते हैं आर्गेनिक खेती की शुरूआत
जैविक कृषि ज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी “आर्गेनिक एक्सपो – 2020”
इंदौर. जैविक कृषि ज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आर्गेनिक एक्सपो – 2020 इंदौर के कृषि महाविद्यालय में चल रहा है. आज इस आर्गेनिक मेले का दूसरा दिन था .इस आर्गेनिक एक्सपो में किसानों के साथ-साथ आम जनता को भी किचन गार्डन जैसे विषयों पर बताया गया.
ऑर्गेनिक एक्सपो में आज दूसरे दिन अहमदाबाद से आए गोपाल भाई सुतरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, गोपाल भाई सुतरिया 750 से ज्यादा गिर नश्ल की गौ माता की सेवा बिना दान लिए कर रहे है. गोपाल भाई सुतरिया गौ आधारित जैविक कृषि पर ज्यादा ध्यान देते है. उन्होंने यहाँ गौ-कृपा अमृत द्रव्य से जमीन की उपज बढ़ाने का तरीका बताया.
कार्यक्रम का आयोजन पं. शिव प्रसाद मिश्रा सगंधीय एवं जैविक फार्म द्वारा किया जा रहा है. संयोजक मनोज मिश्रा ने बताया कि आज दूसरे दिन हमने विशेषकर किचन गार्डन और टेरेस गार्डन पर ध्यान दिया, क्योंकि अक्सर शहरों में गार्डनिंग का सही तरीका पता नहीं होता है. उन्होंने आगे कहा कि हम आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस दिशा में लगातार काम करते रहेंगे. गाँव हो या शहर हम हर जगह जैविक खेती पहुँचाना चाहते हैं.
कृषि ‘ऑर्गेनिक एक्सपो 2020’ के मुख्य अथितिथियों में प्रदीप द्विवेदी (किनोवा की खेती से किसानों की आय वृद्धि), रविंद्र कुमार ठाकुर (जैविक पोषक सूक्ष्मतत्वों का खेत अवशेषों के द्वारा निर्माण ),डॉ. दीक्षा तेम्भरे(किचन गार्डन, टेरेस गार्डन)आदि मौजूद थे.
प्रदीप द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में अपने द्वारा किये गए शोध के बारे में बताया और शोध के परिणामों से आए रिजल्ट से जैविक खेती के फायदें और रासायनिक खेती के नुकसान के बारे में बताया, डॉ. दीक्षा तेम्भरे ने आम नागरिकों को घर पर ही कैसे आर्गेनिक खेती की जा सकती है इसके बारे में बताया और सी छोटी-छोटी जानकारी शेयर की.
डॉ. दीक्षा तेम्भरे ने कहा कि “लोग अपने घर से ही गमलों में शुरुआत करके आर्गेनिक खेती कर सकते है, साथ ही उन्होंने अपने टेरेस को गार्डन बनाने का तरीका भी बताया.

आर्गेनिक एक्सपो – 2020 में देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया और ऑर्गेनिक कृषि से जुड़े अपने अनुभव को सभी किसानों से साँझा किया. इस सम्मेलन में जैविक प्रक्रिया से उपजित अनाज, तेल, घी, शहद, चॉकलेट, सब्जियां, गुड़, टूथ ब्रश , गर्म मसाले, आटा इत्यादि को वाज़िब दामों में मुहैया कराया जा रहा है. यहाँ पर भारी तादाद में इंदौर शहर और यहाँ के आस-पास के गाँवों के कई सारे किसान जुटे थे. यह आर्गेनिक एक्सपो 9 फ़रवरी को भी चलेगा.


