- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कलर्स के ‘बिग बॉस 18’ में दिवाली धमाका आया है, क्योंकि सलमान खान का वीकेंड का वार 1 नवंबर को जल्दी आएगा
इस दिवाली, कलर्स ‘बिग बॉस 18’ पर मेगास्टार सलमान खान की मेज़बानी में, एक विशेष वीकेंड का वार एपिसोड से स्क्रीन को रोशन करने के लिए तैयार है! शुक्रवार, 1 नवंबर को रात 10 बजे प्रसारित होने वाला, यह अप्रत्याशित वार धमाकेदार खुलासों और रिएलिटी चेक से भरा होगा। फैंन बहुत खुश हैं क्योंकि सलमान हाउसमेट्स और शो के दर्शकों के साथ उत्सव मनाएंगे।
जब पटाखों की चकाचौंध रात में आसमान को रोशन कर देगी, बिग बॉस के घर के अंदर तनाव बढ़ने की संभावना है। अविनाश के साथ रजत के प्रबल टकराव से लेकर, जो लगभग हाथापाई में तब्दील हो गया था, समूह के डायनेमिक्स और ताज़ा तकरारों तक, यह एपिसोड घर के नवीनतम हंगामों को उजागर करने का वादा करता है। सलमान रजत और चाहत के बीच के धमाकेदार झगड़े और कुख्यात कॉफी संघर्ष पर चर्चा कर सकते हैं जिसमें करण और अविनाश के बीच तीखी लड़ाई हुई थी। कुछ गंभीर रिएलिटी चेक्स की अपेक्षा करें क्योंकि हाउसमेट्स को सलमान की तीखी नज़रों में अपनी हरकतों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
और दिवाली की सच्ची भावना को पेश करते हुए, यह शो सिर्फ टकरावों के बारे में नहीं होगा! एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म सिंघम अगेन को प्रमोट करने के लिए मंच पर शामिल होंगे, और दिवाली की रात में सिनेमाई जश्न मनाएंगे। शो इस बात का वादा करता है कि दर्शकों को उनके आने से सलमान के साथ ऊर्जावान पल और खुशनुमा मज़ाक भी देखने को मिलेंगे। श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, ऐलिस कौशिक, शहज़ादा धामी, और अरफीन खान को निष्कासन के लिए नामांकित होने के साथ, एक हाउसमेट का सफर अचानक समाप्त हो जाएगा। जैसा कि प्रतियोगी अपने भाग्य का इंतज़ार कर रहे हैं, दर्शक आतिशबाज़ी, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित ट्विस्ट से भरी रात की उम्मीद कर सकते हैं!


