- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी म.प्र. आर. बी. सिंह पटेल और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने समाज की प्रगति और राजनीतिक चेतना पर दिया जोर
इटारसी (नर्मदापुरम)। अपने प्राचीन मंदिरों, सिद्ध पीठों और दर्शनीय स्थलों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध मध्य प्रदेश का नर्मदापुरम जिला आज सामाजिक -राजनीतिक चेतना का भी केंद्र बनता जा रहा है। बीते दिनों जिले के इटारसी शहर में चौरिया कुर्मी समाज महासंघ द्वारा समाज के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल बतौर अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, वहीं राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस समारोह में मुख्यरूप से मध्य प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि समाज सेवी नवीन चौरे की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नई दिशा देना और युवाओं को राजनीतिक दृष्टि से प्रोत्साहित करना था।
समारोह को संबोधित करते हुए अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए समाज के आंतरिक बिखराव को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आज समय की मांग है कि हम सभी उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें और एक सशक्त नाता जोड़ें। जब तक हमारा समाज भिन्न-भिन्न उपजातियों और धड़ों में बंटा रहेगा, तब तक हम संयुक्त रूप से अपना सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान नहीं कर पाएंगे। हमारी असली ताकत हमारी एकता में है।”
कार्यक्रम के सामाजिक और राजनैतिक सरोकारों को रेखांकित करते हुए राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “यह सम्मान समारोह न केवल समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है, बल्कि यह इस बात का भी पुख्ता सबूत है कि अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की जमीनी राजनीति और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से कमर कस चुका है। जमीनी स्तर पर बढ़ती यह सक्रियता साफ दर्शाती है कि पार्टी मध्य प्रदेश की जनता के लिए एक बेहद मजबूत और विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने भी समाज के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष नवीन चौरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए चौरिया कुर्मी समाज की निरंतर प्रगति का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर समाज की विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित जनसमुदाय में भारी उत्साह देखने को मिला।


