- मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
- Cosmo PPF strengthens presence in Indore by partnering local studios to build a branded car protection network
- कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
मध्यप्रदेश के उद्यमों को रेलवे क्षेत्र की आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने, उनकी तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने तथा नए व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रदेश के 17 एमएसएमई उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में आयोजित इनोरेल-2026 में प्रतिभागिता कर रहा है। यह एक्सपोजर विजिट 26 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।
यह पहल भारत सरकार के रैम्प (रेज़िंग एंड एक्सेलरेटिंग एम-एस-एम-ई परफॉर्मेंस) कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल एजेंसी मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (एम-पी-एल-यू-एन) एवं मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पी-एच-डी-सी-सी-आई) के माध्यम से आयोजित की गई है।
इनोरेल-2026 में प्रतिभागिता के दौरान उद्यमी रेलवे क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, उत्पादों
एवं नवाचारों से परिचित हो रहे हैं। इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों, मूल उपकरण
निर्माताओं (ओ-ई-एम्स) एवं बड़े आपूर्तिकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं, ताकि रेलवे क्षेत्र की औद्योगिक आवश्यकताओं, तकनीकी मानकों एवं वेंडर के रूप में जुड़ने की प्रक्रियाओं को समझ सकें।
उल्लेखनीय है कि रेलवे क्षेत्र में एमएसएमई के लिए आपूर्ति, विनिर्माण एवं तकनीकी सेवाओं की व्यापक संभावनाएं हैं। ऐसे में इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों को रेलवे की आपूर्ति श्रृंखला में प्रवेश के अवसरों की पहचान करने, संभावित व्यावसायिक साझेदारियां विकसित करने तथा अपने उत्पादों एवं सेवाओं के लिए नए बाजार तलाशने का अवसर मिल रहा है।


