- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा 12 अप्रैल को ऑनलाइन सदस्यता अभियान का आयोजन, डॉ. अतुल मलिकराम सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
भोपाल, 10/04/26: राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘समाज हित सर्वोपरि, शिक्षित समाज-विकसित समाज’ के मूल मंत्र के साथ आगामी 12 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से एक विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य संगठन के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना और समाज के बौद्धिक व सामाजिक विकास की रूपरेखा तैयार करना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता राघव पटेल, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रामायण पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन डिजिटल माध्यम से देश भर के स्वजातीय बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है, जिसमें सामाजिक एकजुटता और शिक्षा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता राघव पटेल ने आगामी सत्र के महत्व पर बात करते हुए कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के हर अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सदस्यता अभियान महासभा की एकता का आधार बनेगा, क्योंकि जब तक समाज का हर व्यक्ति जागरूक और शिक्षित नहीं होगा, तब तक सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार नहीं किया जा सकता।
इस सत्र में विशेष रूप से शामिल हो रहे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने सामाजिक सशक्तिकरण पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि “आज के दौर में सही रणनीति और वैचारिक स्पष्टता उन्नति के लिए अनिवार्य है। किसी भी समाज के उत्थान के लिए उसकी संगठनात्मक शक्ति और सही दिशा का तालमेल होना बहुत जरूरी है। इस ऑनलाइन सत्र के माध्यम से यह साझा किया जाएगा कि कैसे आधुनिक संसाधनों और सामूहिक प्रयासों का उपयोग कर समाज को सामाजिक व राजनीतिक रूप से और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है।”
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रामायण पटेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित सदस्यों में निहित होती है। 12 अप्रैल का यह सत्र कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूँकने का काम करेगा और आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरे देश के समाजजनों को एक मंच पर लाकर ‘शिक्षित समाज-विकसित समाज’ के सपने को हकीकत में बदलेगा।”
महासभा ने समाज के सभी प्रबुद्ध जनों, युवाओं और मातृशक्ति से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।


