- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन ने की डॉ. आंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने की अपील
भोपाल, 10/4/26: ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन (एआईबीसीएफ) ने प्रदेशभर के नागरिकों से भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। संगठन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इन महान समाज सुधारकों के विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शक हैं। संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आह्वान किया है कि वे जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें।
एआईबीसीएफ के नेशनल सेक्रेटरी डॉ. आर. पी. साहू ने कहा, “डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज को समानता और अधिकारों का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हम सभी को उनकी जयंती पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि एक समतामूलक समाज का निर्माण हो सके।”
वहीं संगठन के मध्य प्रदेश मीडिया इंचार्ज, डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “यह केवल जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को आत्मसात करने का भी समय है। समाज के हर वर्ग को शिक्षा, जागरूकता और एकता के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश इन महान विभूतियों से मिलता है। हम सभी को मिलकर उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए।”
संगठन ने बताया कि प्रदेशभर में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।


