- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
- Raise Financial Services launches TradingCharts - an AI powered charting platform built grounds-up for Indian Traders and Investors
- The Next Generation of Bollywood: Young Actresses and Their Exciting Upcoming Line-ups
- ज़ी सिनेमा और ज़ी5 पर 2 दिसंबर को रात 8 बजे एक साथ होगा ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का प्रीमियर
- साईटेड के दस वर्ष पूरे, 60 से अधिक स्कूलों के 4,482 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
ज़ी सिनेमा और ज़ी5 पर 2 दिसंबर को रात 8 बजे एक साथ होगा ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का प्रीमियर
मुंबई, नवंबर, 2026: टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक ऐतिहासिक कहानी दर्शकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से ज़ी सिनेमा और ज़ी5 का फ्री5 एक साथ ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का प्रीमियर करने जा रहे हैं। यह फिल्म बुधवार, 2 दिसंबर को रात 8 बजे एक साथ ज़ी सिनेमा और ज़ी5 के फ्री5 पर दिखाई जाएगी। आशीष मॉल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता वीर कपूर हैं, जबकि आशीष तिवारी इसके सह निर्माता हैं। फिल्म को ‘अदा 360 डिग्री एलएलपी’ के बैनर तले निर्मित किया गया है। एक साथ होने वाले इस प्रीमियर के माध्यम से दर्शकों को अपनी पसंद के अनुसार ज़ी सिनेमा पर टेलीविजन या ज़ी5 के फ्री5 पर डिजिटल माध्यम से फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल के सफर को दिखाती ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ दर्शकों को संगठन की शुरुआत, उसके विकास और भारत के इतिहास के अलग-अलग दौर में उसकी यात्रा से रूबरू कराएगी। फिल्म में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के जीवन और उनके योगदान को भी दिखाया गया है। इसके साथ ही, फिल्म में इतिहास से जुड़े कई अहम् पड़ावों, कम चर्चित घटनाओं और उन खास पलों को सामने लाया गया है, जिन्होंने संघ के इस 100 साल के सफर को आकार दिया। अजय देवगन की आवाज में सुनाई गई यह कहानी सिनेमा के अंदाज़ में इतिहास, उससे जुड़े लोगों और अलग-अलग नजरियों को एक साथ पेश करती है।
फिल्म के प्रीमियर को लेकर निर्देशक आशीष मॉल ने कहा, “शतक मेरे करियर के सबसे खास प्रोजेक्ट्स में से एक रहा है। इस फिल्म के माध्यम से मुझे ऐसे सफर को करीब से समझने का मौका मिला, जिसने एक सदी से भी ज्यादा समय तक भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को प्रभावित किया है। फिल्म पर काम करते हुए की गई रिसर्च और सामने आई नई जानकारियों ने इस अनुभव को और भी खास बना दिया। मुझे खुशी है कि अब ज़ी सिनेमा और ज़ी5 पर प्रीमियर के माध्यम से यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुँचेगी। मुझे उम्मीद है कि हर पीढ़ी के दर्शक इसकी कहानी और इतिहास से जुड़ाव महसूस करेंगे।”
फिल्म के निर्माता वीर कपूर ने कहा, “शतक को पर्दे पर उतारना हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी थी, क्योंकि यह फिल्म इतने लंबे और अहम सफर को दिखाती है। हमारी कोशिश थी कि इतिहास के इस अध्याय को दर्शकों के सामने ऐसे अंदाज़ में पेश किया जाए, जिसे देखना आसान हो, जो दिलचस्प हो और जिसका अपना महत्व भी हो। मुझे खुशी है कि ज़ी सिनेमा और ज़ी5 पर इसके प्रीमियर के माध्यम से यह फिल्म देशभर के दर्शकों तक पहुँचेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी कहानी जानने और इससे जुड़ने का मौका मिलेगा।”
अपने भव्य ऐतिहासिक प्रस्तुतीकरण, प्रभावशाली सिनेमाई कथन और अजय देवगन के सशक्त नैरेशन के साथ ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ दर्शकों को भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय की सौ वर्षों की यात्रा से रूबरू कराएगी।
‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर बुधवार, 2 दिसंबर को रात 8 बजे एक साथ ज़ी सिनेमा और ज़ी5 के फ्री5 पर देखना न भूलें।


