‘अच्छी फिल्में भाषा की मोहताज नहीं होतीं’: हंसल मेहता ने दर्शकों से की गुजराती सिनेमा को अपनाने की अपील, ‘रफ एंड टफ कन्या’ की जमकर की तारीफ

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने हाल ही में गुजराती फिल्म ‘रफ एंड टफ कन्या’ देखी और इसकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने देशभर के दर्शकों से गुजराती सिनेमा को प्यार देने और इसे सपोर्ट करने की अपील की। खुद गुजराती होने के नाते हंसल ने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की कहानियों पर गर्व जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा की अच्छी फिल्मों को भाषा की सीमाओं से आगे बढ़कर देशभर के दर्शकों तक पहुंचना चाहिए।

फिल्म के बारे में बात करते हुए हंसल मेहता ने कहा कि ‘रफ एंड टफ कन्या’ एक ऐसी मनोरंजक फिल्म है, जिसे गुजराती भाषा न समझने वाले दर्शक भी आसानी से देख और एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म में सबटाइटल्स भी दिए गए हैं, जिससे हर भाषा के दर्शक इसे समझ सकते हैं। उन्होंने दर्शकों से गुजराती फिल्मों को मौका देने और अच्छी कहानियों को सपोर्ट करने की अपील की।

हंसल मेहता ने कहा, “मैं सभी से एक खास अपील करना चाहता हूं। गुजराती सिनेमा को दर्शकों से जितना प्यार मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता। ‘रफ एंड टफ कन्या’ ऐसी ही एक फिल्म है, जो पिछले वीकेंड रिलीज हुई है। यह पूरे परिवार के साथ देखने लायक एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है। ऐसी फिल्में बहुत प्यार और मेहनत से बनाई जाती हैं। इसलिए सिनेमाघरों में जाकर ‘रफ एंड टफ कन्या’ को सपोर्ट करें। गुजराती फिल्मों को अपना प्यार दें और अभी अपनी टिकट बुक करें। फिल्म में सबटाइटल्स भी हैं, इसलिए आप गुजराती न समझते हों, तब भी पूरे परिवार के साथ इस मजेदार कॉमेडी का आनंद ले सकते हैं।”

बिरला स्टूडियोज के प्रेजेंटेशन में बनी ‘रफ एंड टफ कन्या’ एक गुजराती फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें हंसी-मजाक के साथ पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरती दिखाई गई है। फिल्म में पिता-बेटी और ससुर-दामाद के रिश्तों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है। यश वैष्णव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हितेन कुमार, रवि गोहिल, युक्ति रांडेरिया और नीलम पांचाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और दर्शकों से मिल रही तारीफ के बीच ‘रफ एंड टफ कन्या’ गुजराती सिनेमा की कहानियों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर इसका आनंद लेने का न्योता दे रही है।

‘रफ एंड टफ कन्या’ अब सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

Leave a Comment