- On the Occasion of Gurpurab, Alankrita Sahai Reflects on Guru Nanak Dev Ji’s Teachings, Seva and the Importance of Staying Grounded
- सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज
- ‘अच्छी फिल्में भाषा की मोहताज नहीं होतीं’: हंसल मेहता ने दर्शकों से की गुजराती सिनेमा को अपनाने की अपील, ‘रफ एंड टफ कन्या’ की जमकर की तारीफ
- At 25, Kaali Kheti director Haris Imtiyaz Khan makes an ambitious case for a new kind of Indian horror
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ registers a HISTORIC Moment - Music Album crosses 1 billion views across all platforms before release; Himesh Reshammiya to bring out collector’s vinyl edition
पंजाब सरकार ने पटियाला में फिज़िक्सवाला डिजिटल यूनिवर्सिटी को अधिसूचित किया, पीडब्ल्यू ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रखा कदम
डिजिटल यूनिवर्सिटी के साथ पीडब्ल्यू अपने शिक्षा मॉडल का करेगा विस्तार; डिग्री आधारित पढ़ाई, तकनीक और कौशल विकास पर रहेगा विशेष जोर
नई दिल्ली | 24 नवंबर, 2026: शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला लिमिटेड (पीडब्ल्यू) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखते हुए पंजाब के पटियाला में ‘फिज़िक्सवाला डिजिटल यूनिवर्सिटी’ की स्थापना की है। इस पहल के साथ कंपनी अब स्कूली शिक्षा (K-12) और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से आगे बढ़कर, कॉलेज और विश्वविद्यालय- स्तर पाठ्यक्रम व करियर से जुड़े पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराएगी। विश्वविद्यालय का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
पंजाब सरकार ने 29 अक्टूबर 2026 को ‘फिज़िक्सवाला डिजिटल यूनिवर्सिटी, पटियाला अधिनियम, 2026’ को अधिसूचित किया था। इससे पहले 23 अक्टूबर 2026 को राज्यपाल ने इस अधिनियम को मंजूरी दी थी। फिज़िक्सवाला लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नेक्स्टसीड फाउंडेशन (Nextseed Foundation) इस विश्वविद्यालय की प्रायोजक संस्था होगी। विश्वविद्यालय का मुख्यालय पटियाला, पंजाब में होगा और इसका संचालन सेल्फ-फाइनेंस्ड मॉडल के तहत किया जाएगा।
विश्वविद्यालय में पढ़ाई, मूल्यांकन, विद्यार्थियों के साथ संवाद और शैक्षणिक सहयोग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ लाइव कक्षाएं, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और दुनिया भर के शिक्षाविदों से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विषयों की समझ के साथ व्यावहारिक कौशल और वैश्विक स्तर पर काम करने के लिए जरूरी क्षमताएं प्रदान करना है।
विश्वविद्यालय का डिजिटल ढांचा मोबाइल के जरिए पढ़ाई को आसान बनाएगा। साथ ही, कम इंटरनेट स्पीड वाले क्षेत्रों में भी पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इससे छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान हो सकेगी।
विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र जुलाई 2027 में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पांच प्रमुख शैक्षणिक संकायों के अंतर्गत पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना है। इनमें बिजनेस एवं मैनेजमेंट, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंसेज, जर्नलिज्म एवं मीडिया कम्युनिकेशन और स्किल्स एवं वोकेशनल स्टडीज शामिल हैं।
प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं, AI आधारित डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में सर्टिफिकेशन प्रोग्राम भी शामिल होंगे। इन पाठ्यक्रमों का संचालन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की मान्यता और अन्य आवश्यक नियामकीय मंजूरियों के अधीन होगा।
इस पहल पर फिज़िक्सवाला के संस्थापक एवं शिक्षक अलख पांडे ने कहा, “फिज़िक्सवाला की शुरुआत से ही हमारा प्रयास रहा है कि देश के हर विद्यार्थी को कम खर्च में अच्छी शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। विद्यार्थी चाहे किसी भी शहर में रहते हों या उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, अच्छी शिक्षा तक उनकी पहुंच होनी चाहिए। डिजिटल यूनिवर्सिटी के माध्यम से हम इसी सोच को उच्च शिक्षा तक ले जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को अच्छे शिक्षक, सही मार्गदर्शन और ऐसे अवसर मिलें, जो उन्हें एक मजबूत करियर बनाने में मदद करें। हम पंजाब सरकार के सहयोग के लिए आभारी हैं और उम्मीद करते हैं कि यह पहल विद्यार्थियों के जीवन में सार्थक बदलाव लाएगी।”
इस विश्वविद्यालय की स्थापना पंजाब प्राइवेट डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटीज पॉलिसी, 2026 के तहत पारित अधिनियम के आधार पर की गई है। इसके ढांचे में दूरस्थ और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के साथ माइक्रो-क्रेडेंशियल के जरिए अर्जित क्रेडिट को आगे की पढ़ाई में इस्तेमाल करने की सुविधा का प्रावधान है, जो संबंधित नियमों के अधीन होगी। विद्यार्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक स्वतंत्र लोकपाल (Ombudsman) की व्यवस्था भी होगी। विश्वविद्यालय को ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों से जुड़े UGC के सभी लागू नियमों का पालन करना होगा।
इस पहल के जरिए पीडब्ल्यू का लक्ष्य स्कूली शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से आगे बढ़कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों के लिए नए अवसर तैयार करना है। इसके साथ ही, कंपनी ऐसे पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी, जो विद्यार्थियों की करियर संबंधी आकांक्षाओं और बदलती पेशेवर जरूरतों के अनुरूप हों।
यह पहल ऐसे समय में आई है, जब उच्च शिक्षा को उद्योगों की बदलती जरूरतों और रोजगार के अवसरों के अनुरूप बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट ‘रीइमैजिनिंग स्किलिंग फॉर विकसित भारत@2047’ में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि केवल 8.25% स्नातक ऐसे रोजगार में कार्यरत हैं, जो उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप हैं। यह आंकड़ा शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल और उद्योग की जरूरतों से जुड़ी जानकारी देने वाले मॉडल की बढ़ती अहमियत को दर्शाता है।


