- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी YAY! ने अपनी प्रमुख पहल ‘हीरोज़ बिहाइन्ड हीरोज़’ के चौथे संस्करण के साथ मनाया टीचर्स डे
चैनल ने आज के नायकों को सलाम करते हुए सुधा मूर्ति, शैफाली वर्मा, बायजू रविन्द्रन, सोनू सूद, ज्वाला गुट्टा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को प्रतिष्ठित टाइटल से नवाजा
मुंबई. बच्चों के लिए माता-पिता के बाद टीचर्स सबसे प्रभावी और जीवन बदलने वाले रोल मॉडल होते हैं। वे हमें प्रेरित करते हैं, हमारा मार्गदर्शन करते हैं ताकि वे हमारे अंदर की प्रतिभा को बाहर ला सकें और वे हमें उत्कृष्ट बनाने के प्रयास करते हैं। निस्संदेह रूप से वे असली नायक हैं, जो दूसरों के जीवन को आकार देने के लिए स्वयं को समर्पित करते हैं और ऐसे रोल मॉडल बनाते हैं जिनकी ओर हम सभी बड़ी उम्मीद और सम्मान से देखते हैं।
जीवन को आकार देने के उनके संकल्प के प्रति आभार प्रकट करने के लिए सोनी YAY! ने अपनी सबसे प्रमुख पहल ‘हीरोज़ बिहाइन्ड हीरोज़’ के चौथे संस्करण के साथ टीचर्स डे मनाया, जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े चेंज मेकर्स को, समाज को दिए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए, सम्मानित किया गया।
अपने पुराने संस्करणों की सफलता पर आगे बढ़ते हुए, बेहद सराही गई पहल ने सानिया मिर्ज़ा, कैलाश सत्यार्थी, सुभाष घई, अनुपम खेर, पंडित बिरजू महाराज, महावीर सिंह फोगाट जैसे चैम्पियनों की उपलब्धियों का उत्सव मनाते हुए उन्हें सम्मानित किया है।
इस साल चैनल ने शिक्षा, टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष विज्ञान, खेल और मनोरंजन क्षेत्र के सबसे महान आइकॉन्स को सम्मानित किया है।
- सुधा मूर्ति – इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन के तौर पर सुधा मूर्ति ने अपने अथक प्रयत्नों के जरिए कला, संस्कृति, रीति-रिवाजों के बारे में बताने और भूख को समाप्त करने के क्षेत्रों में गरीब बच्चों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
- डॉ. मइलस्वामी अन्नादुराई – ‘मून मैन ऑफ इंडिया’ कहे जाने वाले इसरो सैटेलाइट सेंटर के पूर्व निदेशक ने चंद्रयान और मंगलयान जैसे देश के सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- बायजू रविन्द्रन – वह बायजूस ऐप के संस्थापक हैं जिन्होंने टेक्नोलॉजी के साथ आधुनिक शिक्षा में बड़ी क्रांति और सुधार लाया है!
- सोनू सूद – अपनी बेजोड़ दरियादिली से इन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है और वे लॉकडाउन के दौरान देशभर के हज़ारों प्रवासी मजदूरों और लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं।
- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा – एक एक्टर, फिटनेस उत्साही और एंटरप्रेन्योर, शिल्पा ने यंग पेरेंट्स और बच्चों में एक स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- शैफाली वर्मा – वह अपनी ज़बरदस्त बैटिंग प्रतिभा से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे ज़्यादा चर्चित खिलाड़ी बन गई है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 30 वर्षों तक कायम रहे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वह अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
- ज्वाला गुट्टा – वह देश की सबसे ज़्यादा पुरस्कार से सम्मानित बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है।
लीना लेले दत्ता, बिज़नेस हेड, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, किड्स जॉनर !
“हम सभी के जीवन में शिक्षक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं क्योंकि वे हमारे भविष्य की नींव रखते हैं और हम जो कुछ भी बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं उसमें हमारी मदद करते हैं! हमारे जीवन में अनेक प्रकार की भूमिका निभाने के साथ वे असली राष्ट्र-निर्माता हैं। इस टीचर्स डे पर सोनी YAY! में हम अपने देश के इन आइकॉन्स को हमारा सलाम पेश करते हैं।”
सुधा मूर्ति, इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन
“सोनी YAY! को हीरोज़ बिहान्ड द हीरोज़ अवार्ड के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं बहुत आभारी हूं और बहुत खुश भी हूं कि मैं दशकों से अपने परोपकारी कार्यों को जारी रख पाई हूं। अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है और मैं इसके लिए पूरी तरह से तत्पर हूं।”
डॉ. मइलस्वामी अन्नादुराई, भारतीय वैज्ञानिक
“नेशनल टीचर्स डे के मौके पर सोनी YAY! द्वारा दिए जा रहे ‘हीरोज़ बिहाइन्ड हीरोज़’ पुरस्कार प्राप्त करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यदि आज मैं तमिलनाडु राज्य की स्कूली पाठ्य-पुस्तकों में हूँ, तो यह मेरे शिक्षकों द्वारा मेरी आत्मा में एक काबिल इंसान बनने के बोए गए बीज की वजह से है। यदि आज मैं मून मैन ऑफ इंडिया कहलाता हूँ तो यह बाहरी ग्रहों के बारे में शिक्षकों द्वारा जगाई गई उस उत्सुकता का परिणाम है। संक्षेप में, मैं जो हूँ वह मेरे शिक्षकों की वजह से हूँ, जो मेरी सफलता के पीछे के ऑल टाइम हीरोज़ थे जिन्होंने मुझे असफलता से बाहर निकलने और नए जोश से काम करने के लिए प्रेरित किया।”
बायजू रविन्द्रन, बायजूज़ के संस्थापक
“टीम सोनी, इस सम्मान के लिए धन्यवाद। हमारा लक्ष्य हमेशा से बच्चों को सीखने की ललक से प्यार करने में मदद करने और उन्हें जीवन भर के लिए सीखने वाले बनाने के लिए सक्षम बनाने का रहा है। यह पुरस्कार बायजूज़ परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए है।”
सोनू सूद, बॉलीवुड अभिनेता
“पिछले कुछ महीनों में मेरे द्वारा किए गए प्रयास जिंदगी के वे सबक हैं जिन्हें मेरे टीचर्स और गुरुओं ने मुझे सिखाया था। इस स्थिति में हजारों प्रवासियों की मदद करने के पीछे जो कारण था वह मेरे टीचर्स द्वारा सिखाई गई अच्छी बातों का परिणाम था। मुझे खुशी है कि उनके मार्गदर्शन में मैंने अच्छी बातें सीखीं और मैं समाज में एक बेहतर कल के लिए बदलाव ला सका। मैं इस पहल के लिए सोनी YAY! का धन्यवाद करता हूं जो हमारी जिंदगी में टीचर्स की भूमिका को सम्मानित करती है। वे वाकई में हम इंसानों के बीच भगवान हैं।”
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, एक्टर, फिटनेस उत्साही, एंटरप्रेन्योर
“‘हीरोज़ बिहाइन्ड हीरोज़’ पुरस्कार देने के लिए सोनी YAY! का शुक्रिया। हमारे परिवार के अलावा शिक्षक पहले व्यक्ति होते हैं जिनमें हमारे व्यक्तित्व को आकार देने की शक्ति होती है। लॉकडाउन के कारण वर्चुअल स्कूलिंग आवश्यक बन गई है और इस न्यू नॉर्मल के बीच मेरे बेटे को पढ़ाने के दौरान मुझे टीचर्स के महत्व का अहसास हुआ। मैं जीवन को कैसे देखती हूं और किस तरह मेरा बच्चा जीवन की ओर देखेगा और फैसले लेगा, इसके लिए उनके द्वारा दिए गए मूल्य, अनुशासन और शिक्षा महत्वपूर्ण रहे हैं।
आज हम जिस समाज में रहते हैं यदि मैं इसमें किसी भी तरह एक बदलाव ला सकती हूँ तो मैं विनम्रता से कहती हूँ कि यह मेरे गुरुओं की वजह से है। मेरे लिए वे ही असली हीरोज़ हैं और मैं सोनी YAY! की पूरी टीम को इनके मूल्य और योगदान को सम्मानित करने के बेहद खूबसूरत और विचारपूर्वक पहल के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया कहना चाहती हूँ। कहा जाता है आचार्य देवो भव; इसलिए उसी तर्ज पर मैं टीचर्स डे की शुभकामनाएँ देती हूँ।”
शैफाली वर्मा, भारतीय क्रिकेटर
“सोनी YAY! की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त करते हुए मुझे बेहद आनंद और गर्व महसूस हो रहा है। मैं यह पुरस्कार मेरे पिता को समर्पित करना चाहती हूँ क्योंकि मेरे सफर में वह मेरे असली हीरो रहे हैं। इसके साथ ही मैं इस सम्मान को मेरे कोच को समर्पित करना चाहती हूँ जिन्होंने मुझे तराशा और आज भी निरंतर मेरे करियर को आकार देने का कार्य कर रहे हैं।”
ज्वाला गुट्टा, प्रोफेशनल बैडमिन्टन खिलाड़ी
“मुझे यह पुरस्कार देने के लिए मैं सोनी YAY! को धन्यवाद देती हूँ, इस सम्मान को पाकर मैं अभिभूत हो गई हूँ। मैं उम्मीद करती हूँ कि मैं इसकी अपेक्षाओं पर खरी रहूं क्योंकि यह सही मार्ग पर बने रहने के लिए ज़्यादा ज़िम्मेदारी के साथ आता है। मैं आशा करती हूँ कि भविष्य में भी मैं जो कुछ करुँ, उससे बच्चे उत्साहित और प्रेरित हो सकें। मैं सोनी YAY! को शुभकामनाएं देती हूँ और यह उम्मीद करती हूँ हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए वे सभी बच्चों को प्रेरित करते रहेंगे।”


