- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
किंशुक महाजन और शाइनी दोशी ने अपने आगामी शो ‘पंड्या स्टोर’ में अपने किरदार बारीकियों को समझने के लिए की कड़ी मेहनत
इस जनवरी महीने में, स्टार प्लस, स्फीयर ओरिजिंस के साथ मिलकर अपने आगामी फिक्शन शो ‘पंड्या स्टोर’ के जरिए दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो में लोकप्रिय अभिनेता किंशुक महाजन और शाइनी दोशी मुख्य भूमिका निभाते हुए एक अलग अवतार में नज़र आएँगे।
यह शो एक अनोखे पारिवारिक ड्रामा को प्रस्तुत करेगा। यह एक बड़े भाई के जीवन पर केंद्रित कहानी है जो अपनी देखभाल करने वाली पत्नी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ परिवार और व्यवसाय की ज़रूरतों का भी ध्यान रखते हैं।
इस किरदार के लिए लोकप्रिय अभिनेता किंशुक महाजन ने खुद को कैसे तैयार किया, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने इससे पहले जो फॅमिली ड्रामा वाले शोज़ किए उनसे यह शो बहुत अलग है। अपने पिछले शोज़ में, मैंने मजबूत और गहन किरदारों को निभाया है और अब मुझे एक जिम्मेदार, देखभाल करने और प्यार करने वाले किरदार को निभाने का मौका मिला है। इसलिए जब यह अवसर मेरे पास आया तो मुझे इसे चुनना ही था।
अपने किरदार में खरा उतरने लिए मैंने लगभग अपना 5 किलो वजन कम किया और डाइटिंग में कई परहेज भी किए। इसके अलावा, क्योंकि यह शो गुजरात के सोमनाथ की कहानी पर बना है तो मुझे अपनी बोली पर भी काम करना था। सौभाग्य से मेरी सह-कलाकार शाइनी ने इसमें मेरा बहुत मार्गदर्शन किया।
मुझे इस भाषा को समझने के लिए सही समय मिला, इस भाषा का उच्चारण, इसका राग और बहुत कुछ समझने के लिए मैंने खुदको काफी समय दिया। इन सबसे ऊपर, सोमनाथ और बीकानेर में शूटिंग करना मेरे लिए एक आशीर्वाद के रूप में था क्योंकि इस दौरान अपने किरदार की वास्तविकता और प्रामाणिकता को ध्यान में रखते हुए इलाके की विशेषताओं का निरीक्षण करना और इसे अपने किरदार में ढालने का मुझे अवसर मिला।”
आगामी शो ‘पंड्या स्टोर’ में अपने किरदार की तैयारियों के बारे में बात करते हुए प्रतिभाशाली अभिनेत्री शाइनी दोशी कहती हैं, “मुझे यह कहानी बहुत पसंद आई और जिस तरह से मेरे किरदार को लिखा गया है वह बहुत क़ाबिले तारीफ है। मैं एक मजबूत, सकारात्मक किरदार निभा रही हूँ। अपने आप में यह किरदार बहुत चुनौती पूर्ण है, लेकिन हमेशा एक नए अवतार को निभाना बहुत महत्वपूर्ण है।
हालांकि मैं वास्तविक जीवन में गुजराती हूं और मैं अपने किरदार धरा से खुद को जोड़ पाती हूँ, मेरे किरदार कीआवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुझे इसकी बारीकियों को समझना जरूरी था। शो की शुरुआत से पहले हम कई वर्कशॉप्स में भी शामिल हुए, जिसके बदले में मुझे अपने किरदार को बेहतर समझ पाने में मदद मिली। मैं अपने किरदार को वास्तविक रूप देने की पूरी कोशिश कर रही हूँ और मुझे उम्मीद है कि दर्शक धरा पंड्या से खुद को जोड़ पाएंगे।”


