- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अक्षय कुमार और गणेश आचार्य ने “पिंटू की पप्पी” फ़िल्म का किया ट्रेलर लॉन्च!
मुंबई, – विधि आचार्य के V2S प्रोडक्शन को अपनी आगामी फिल्म “पिंटू की पप्पी” के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस इवेंट में सुपरस्टार अक्षय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
“पिंटू की पप्पी” एक एंटरटेनर रोमांटिक-कॉमेडी-एक्शन फिल्म है, जो रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के अपने अनूठे मिश्रण से दर्शकों को का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करती है। प्यार और जीवन के उतार-चढ़ाव से जूझते एक प्यारे बदमाश पिंटू की मजेदार और दिल को छू लेने वाली यात्रा का अनुभव करें। जब पिंटू की दुनिया एक यंग और डायनामिक लड़की से टकराती है, तो उथल-पुथल और कॉमेडी का आगाज होगा, जिससे एंटरटेनिंग और ग्रिपिंग ट्विस्ट्स और टर्न्स आना लाजमी है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा।
गणेश आचार्य ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, “मैं यह फिल्म बनाना चाहता था, इसलिए मैंने विधि को कन्विंस किया। मैं स्वामी से लेकर अब तक फिल्में बनाने की कोशिश करता रहता हूं। मैं हमेशा संघर्ष करता रहता हूं और भगवान मुझे शक्ति देते हैं। मेरी पत्नी मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने यह भी कहा कि, “मेरे पास कास्ट नहीं थी। मैं हमेशा नए लोगों के साथ काम करता हूं। इसलिए, शुशांत स्ट्रगल कर रहा था। वह एक बार, दो बार, तीन बार मेरे स्टूडियो में आया और मैं उससे नहीं मिला। मैं पुष्पा 2 की शूटिंग के बाद वापस आ रहा था और जैसे ही मैं लिफ्ट में एंटर हुआ, शुशांत दिखाई दिया और मैंने कहा कि यही मेरा हीरो है। जब हीरोइन की बात आई, तो हमने जान्या जोशी को चुना। वह दिल्ली से हैं। तो, इस तरह से यह फिल्म बनी। उन्होंने बहुत मेहनत की है। अगर आप इसे एक न्यूकमर के नज़र से देखें, तो डांस, इमोशन, एक्शन कमाल के हैं।”
मुख्य अतिथि अक्षय कुमार ने कहा, “मैं इस फिल्म और अपने दोस्त के लिए यहां आया हूं। हम करीब 30 साल से दोस्त हैं। उन्होंने अपना पहला गाना मेरे साथ कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने मैदान-ए-जंग में पहली बार मेरे साथ काम किया था। आज मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में करीब 7-8 हजार गाने कोरियोग्राफ किये होंगे। उन्होंने दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उसमें से उन्होंने मेरी फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ के लिए भी अवॉर्ड जीता है। वे बहुत अच्छे और दिलचस्प इंसान हैं। अगर उनका हुक्म है तो मैं कभी मना नहीं कर सकता। मेरे लिए, जब भी मैं उनसे कुछ करने के लिए कहता हूं, वे हमेशा आते हैं… इसलिए मेरे दोस्त आपको बहुत बहुत बधाई।”
इस फिल्म से एक्टर्स सुशांत, जान्या जोशी और विधि फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ-ही-साथ विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, अजय जाधव, पूजा बनर्जी, अदिति सनवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और गणेश आचार्य जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म को विधि आचार्य ने प्रोड्यूस किया है और इसे शिव हरे ने लिखा और निर्देशित किया है, जो 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


