- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
किसी कलाकार के सफर में उसके गुरु का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बेहद अहम होता है। गुरु की सीख और उनका साथ हर कामयाबी को और भी खास बना देता है। संगीत, प्रोत्साहन और अपनेपन के इसी जज्बे को दिखाते हुए ज़ी टीवी का ‘सा रे गा मा पा 2026’ अपने आने वाले दिवाली स्पेशल एपिसोड में एक ऐसा ही भावुक पल लेकर आ रहा है। ‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ बनने के अपने वादे पर खरा उतर रहा यह मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए एक यादगार सरप्राइज पेश करेगा। इस खास मौके पर उनके गुरु पंडित श्री गिरिजाशंकर त्रिपाठी जी भी मौजूद रहेंगे, जिससे दिवाली का यह जश्न और भी खास बन जाएगा।
दुर्गेश लंबे समय से चाहते थे कि उनके गुरु शो में आकर उन्हें आशीर्वाद दें, लेकिन कई कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं हो पा रहा था। दुर्गेश के लिए इस मुलाकात की अहमियत समझते हुए ‘सा रे गा मा पा’ की टीम ने खास पहल की और उनके गुरु को सेट पर बुलाकर उन्हें सरप्राइज दिया। पंडित श्री गिरिजाशंकर त्रिपाठी जी से बातचीत के दौरान जजों ने उनके परिवार के बारे में भी पूछा। इस दौरान पता चला कि दुर्गेश उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे मऊ के रहने वाले हैं। उनके परिवार के पास खेती की थोड़ी सी जमीन है और खेती करके ही घर का गुजारा चलता है। उनके गुरु ने यह भी बताया कि दुर्गेश के घर में टीवी तक नहीं है, जिस पर उनका परिवार उन्हें ‘सा रे गा मा पा’ में गाते हुए देख सके।
यह बात सुनकर कुमार सानू ने तुरंत दुर्गेश के परिवार को टीवी देने का फैसला किया। उन्होंने वादा किया कि उसी दिन उनके घर टीवी भिजवाया जाएगा, ताकि परिवार भी दुर्गेश की गायकी का आनंद ले सके। कुमार सानू ने कहा, “मेरी तरफ से आज ही आपके घर एक टीवी भिजवाया जाएगा, ताकि आपके माता पिता घर पर साथ बैठकर शो में आपकी परफॉर्मेंस देख सकें।”
दिवाली स्पेशल एपिसोड में जज और कंटेस्टेंट मिलकर संगीत का एक शानदार जश्न भी मनाएंगे। खास प्रस्तुतियों और शानदार जुगलबंदी से लेकर त्योहार के सरप्राइज और होस्ट श्रेयस तलपड़े के साथ मस्ती भरे पलों तक, यह एपिसोड संगीत, हंसी और दिल छू लेने वाली भावनाओं से भरपूर होगा।
गुरु के आशीर्वाद, रिश्तों की मिठास और अपनों के प्रोत्साहन से जुड़े ऐसे खास पलों के जरिए ‘सा रे गा मा पा 2026’ लगातार ‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ होने का असली मतलब दर्शकों तक पहुंचा रहा है।
देखना न भूलें ‘सा रे गा मा पा 2026’, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी और हिंदी ज़ी5 पर!


