- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ए. आर. रहमान को याद आई ‘ताल’ इंडियन आइडल में सुभाष घई को दी जन्मदिन की बधाई
मुम्बई. इंडियन आइडल 12 के सेट पर अब तक कई सेलिब्रिटीज़ आ चुकी हैं, जिन्होंने टॉप 13 कंटेंस्टेंट्स के संगीत का जादू महसूस किया है। लेकिन जब तथाकथित ‘गॉड ऑफ म्यूज़िक’ यानी ए. आर. रहमान इंडियन आइडल 12 में पधारे, तो उनके आगे सभी नतमस्तक हो गए।
इस मौके पर कंटेस्टेंट वैष्णव गिरीश ने सुभाष घई को एक ट्रिब्यूट देते हुए ‘नहीं सामने’ और ‘दर्दे दिल’ जैसे गाने गाए। उनकी परफॉर्मेंस के तुरंत बाद सेट पर एक सरप्राइज़ देखने को मिला और सभी कंटेस्टेंट्स एवं जजों ने पूरी गर्मजोशी के साथ इस सुखद आश्चर्य का स्वागत किया।
असल में ए. आर. रहमान, इंडियन आइडल 12 में सुभाष घई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। सुभाष घई के साथ काम करने के दौरान की खूबसूरत यादें ताजा करते हुए ए. आर. रहमान ने कहा, “उनके साथ मैंने अपनी जिंदगी के कुछ सबसे बेहतरीन गानों पर काम किया है और ‘ताल’ उनमें से एक है। इस फिल्म ने सभी दर्शकों तक मेरी पहुंच बना दी थी। ‘ताल’ बनाते समय सुभाष घई का जोश देखने लायक था।
हम दोनों के बीच थोड़ी असहमति भी और थोड़ी मस्ती भी होती थी, लेकिन अंत में एक बढ़िया साउंडट्रैक तैयार हो गया। उन्होंने थोड़ी हिंदी सीखने में भी मेरी मदद की और इसके बाद से ही मैंने उर्दू सीखना शुरू कर दिया था। मैं मिस्टर घई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहता हूं, गॉड ब्लेस यू।“
यह सुनकर सुभाष घई भावुक हो गए और उन्होंने कहा, “ए. आर. रहमान से जन्मदिन की बधाई मिलना, अपने आप में एक शानदार पल है। उनके साथ काम करके मुझे हमेशा बहुत मजा आया है और इसके बारे में मुझे ज्यादा बताने की जरूरत नहीं। मैं सभी की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।“


