- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
अनिल कपूर ने अपनी एक्शन ड्रामा ‘सूबेदार’ की शूटिंग शुरू की: एक्टर का नया लुक आया सामने
मेगास्टार अनिल कपूर ने अपनी नई एक्शन ड्रामा, ‘सूबेदार’ की शूटिंग शुरू कर दी है। मेकर्स ने आज इसका दूसरा लुक जारी कर दिया है। एक पूर्व सैनिक के रूप में कपूर के आकर्षक लुक ने पहले ही काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है। उन्होंने अपने किरदार की नई झलक साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, जिसके कैप्शन में अनिल ने लिखा, “फ्रॉम द फ्रंटलाइन टू द होम टाउन तक – ए फौजी नेवर बैक्स डाउन सूबेदार, नाउ फिल्मिंग!”
https://www.instagram.com/p/DBvCTlvNusa/?igsh=eDViZnY0dzU5NWox
इसकी कहानी भूतपूर्व सैनिक अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) पर आधारित है, जो सिविलियन जीवन में पारिवारिक और सामाजिक संघर्षों से जूझता है। उसे अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ तनावपूर्ण संबंधों को संतुलित करना है और अंदर के शत्रुओं से लड़ना है। तुम्हारी सुलु से प्रसिद्धि पाने वाले सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शानदार कास्ट और विरोधी हैं। विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और त्रिवेणी द्वारा निर्मित, सुबेदार आत्मबल और बुराई मुक्त समाज की एक दिलचस्प कहानी है। फिल्म का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होने वाला है।
कपूर का यह साल शानदार रहा है। फाइटर के साथ बॉक्स-ऑफिस पर छा जाने के बाद, वे TIME100AI लिस्ट में शामिल हुए, जहां उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग के खिलाफ बोलने के लिए पहचाना गया। उनकी हिट सीरीज़, द नाइट मैनेजर, को 2024 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। साथ ही फ़िल्म एनिमल में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें IIFA अवॉर्ड से भी सराहा गया।


