- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भगत सिंह पर नचिकेत लेले का गीत सुनकर छलक पड़े नेहा कक्कड़ के आंसू!
मुम्बई. भारत का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12, रिपब्लिक डे स्पेशल एपिसोड की तैयारी कर रहा है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी एक बार फिर मंच पर अपनी आवाज का जादू चलाने के लिए तैयार हैं। जहां इस स्पेशल एपिसोड के लिए कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक गीत पेश करेंगे, वहीं सैन्य बलों के स्पेशल गेस्ट्स भी सेट पर आएंगे और हर प्रतिभागी का हौसला बढ़ाएंगे।
मनोरंजन के संपूर्ण पैकेज के रूप में मशहूर नचिकेत लेले, भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए इस वीर शहीद के गेटअप में नजर आए। इस दौरान उन्होंने दिल छू लेने वाला गीत ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ पेश किया। जब वो गा रहे थे, तो इसे सुनकर न सिर्फ सभी की आंखों में आंसू आ गए बल्कि सभी भगत सिंह के समय में भी लौट गए। इस मौके पर पूरा नजारा बेहद खास बन गया।
नचिकेत को मंच पर गाते हुए सुनकर नेहा कक्कड़ की आंखों में भी आंसू आ गए और उन्होंने कहा, “इस गाने का हर शब्द मेरे रोंगटे खड़े कर देता है, यहां तक कि तब भी, जब मैं इसके बारे में सोचती हूं। आज नचिकेत ने जिस तरह से गाया, इसे सुनकर मैं अपने इमोशन्स नहीं रोक पाई। आपको सही मायनों में एक मधुर आवाज का आशीर्वाद मिला है। अपना यह हुनर बनाए रखिए!”
नेहा की ये बातें सुनकर नचिकेत भी बेहद भावुक हो गए और रो पड़े, जिसके बाद उन्हें चुप कराने के लिए उनकी मां को मंच पर आना पड़ा। नचिकेत ने कहा, “मैं भगत सिंह से पूरी तरह जुड़ सकता हूं क्योंकि जब उन्हें फांसी दी गई थी, तब वो 23 साल के थे और इस समय मेरी उम्र भी 23 साल है। इस गाने की हर लाइन दिल को छू जाती है। यह गाना और यह एपिसोड हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।“


