- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
सोनी टीवी के इंडियन आइडल 12 में करिश्मा कपूर ने कहा, “सुनील शेट्टी हैं सबसे बड़े मसखरे”
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल सीजन 12 के आगामी वीकेंड के एपिसोड में 90 के दशक की क्वीन और बॉलीवुड सुंदरी करिश्मा कपूर का स्वागत किया जाएगा। जहां टॉप 6 प्रतियोगी अपनी सिंगिंग स्किल्स से करिश्मा को प्रभावित करेंगे, वहीं दूसरी ओर यह एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपने समय के मजेदार और दिलचस्प पलों का खुलासा करती दिखाई देंगी। होस्ट आदित्य नारायण के साथ एक मजेदार चर्चा के दौरान, करिश्मा ने खुलासा किया कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और आमिर खान सबसे बड़े मसखरे हैं!
हालांकि सुनील शेट्टी उनकी इस लिस्ट में सबसे ऊपर थे, क्योंकि उन्होंने करिश्मा को दो बार प्रैंक किया था। करिश्मा ने बताया, “हम चेन्नई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, और मैंने देखा कि एक आदमी धोती पहने कुछ दूरी पर बैठा है। बहुत सारे लोग उधर आए थे, तो मैंने सोचा कि वो साउथ का कोई सीनियर आर्टिस्ट होगा, जिसे मैं नहीं जानती।
बाद में, अन्ना (सुनील शेट्टी) ने मुझे उनसे मिलने के लिए कहा। हमने एक साथ तस्वीरें क्लिक कीं और लगभग 20 मिनट तक बात की। बाद में, शॉट से पहले, वही आदमी मेरे चेहरे पर मेकअप लगा रहा था, और मैं चौंक पड़ी। मैं तुरंत उसके बारे में पूछताछ करने सुनील के पास गईं और जब उसने बताया की वो एक शरारत थी, तो मैं चौंक पड़ी। वो शख्स असल में उनका खुद का मेकअप आर्टिस्ट था। वो बड़ा मजेदार पल था जिस पर हम सब खूब हंसे।
करिश्मा आगे बताती हैं, “दूसरी बार ऐसा हुआ कि एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान, दो आदमी खंजर लिए एक-दूसरे की तरफ आ रहे थे। कुछ ही देर में वे लड़ने लगे। मैं इतना डर गई थी कि मैंने पुलिस को या यूनिट से किसी को लड़ाई रोकने के लिए बुलाने के लिए कहा। जब मेरी आंखों में सचमुच आंसू आ गए, तब सुनील ने खुलासा किया कि यह एक शरारत थी! तो हां, सुनील शेट्टी सबसे बड़े मसखरे थे।”


