- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मध्य भारत में तेज विकास की राह पर रोका पैरीवेयर
इंदौर, नवम्बर, 2021: भारत के प्रमुख बाथरूम प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स और प्रीमियम बाथरूम सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी, रोका बाथरूम प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेडने मध्य भारत में अपने बिजनेस ऑपरेशंस बढ़ाने की योजना की घोषणा की। कोविड के बाद सफल विकास दर्ज करने वाली गिनी-चुनी कंपनियों में से एक, रोका पैरीवेयर अपनी पहुंच का विस्तार करने और मध्य प्रदेश के बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के लिए तैयार है।
कंपनी की अगले वर्ष की योजना के बारे में बताते हुए, रोका इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री के. ई. रंगनाथन ने कहा कि “एक कंपनी के रूप में, हमने कोविड के बाद के बाजार में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हमारे सुपर-प्रीमियम ब्रांड, रोका ने लगातार प्रगति करते हुए मध्य प्रदेश में 30% की वृद्धि दर्ज की है। बाथरूम प्रोडक्ट्स के बाजार में अग्रणी पैरीवेयर ने पिछले साल महामारी के असर के बावजूद 70% वृद्धि दर्ज की है। मध्य प्रदेश (देवास) का एक भारतीय ब्रांड जॉनसन पेडर लगातार प्रगति कर रहा है और इसने मध्य प्रदेश में 83 प्रतिशत की भारी वृद्धि हासिल की है। यह सब हमारे लिए ब्रांड की चौतरफा प्रगति का स्पष्ट संकेत है और हमारे पास आगे के विकास की बड़ी योजनाएं हैं।”
मध्य प्रदेश के बाजार के लिए अपनी भावी योजनाओं के बारे में श्री के.ई. रंगनाथन ने बताया कि “बाजार निवेश, नए प्रोडक्ट्स और लॉयल्टी प्रोग्राम पर ध्यान केंद्रित करके अपने विकास को जारी रखने की हमारी महत्वाकांक्षी योजना है।”
उन्होंने आगे कहाकि “देवास में हमारी सबसे बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी, 2022 के लिए टेक्नोलॉजी और वॉल्यूम रैंप-अप दोनों के लिए उच्च निवेश जारी रखेगी। हमें प्रसन्नता है कि हम मध्य प्रदेश में अपनी सीएसआर गतिविधियों के जरिये समाज में योगदान कर रहे हैं।


