- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने सोनी मैक्स 1 के लॉन्च के साथ अपने हिंदी मूवी यूनिवर्स का विस्तार किया
‘फिल्मों का ऐसा चस्का, जो देखे हक्का-बक्का’ के साथ, सोनी मैक्स 1 पूरे परिवार के लिए पेश करता है एक चुनी हुई फिल्मी अनुभव यात्रा
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने हिंदी मूवी ब्रॉडकास्ट स्पेस में अपनी उपस्थिति को और सशक्त करते हुए अपने नए चैनल सोनी मैक्स 1 की घोषणा की है, जिसे लीनियर टीवी दर्शकों के लिए सिनेमाई अनुभव को और भी ऊंचा उठाने के उद्देश्य से लॉन्च किया जा रहा है।
“फिल्मों का ऐसा चस्का, जो देखे हक्का-बक्का” जैसी जोशीली टैगलाइन के साथ यह चैनल दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्मों का एक दिलचस्प और विशेष रूप से तैयार किया गया मिश्रण लेकर आ रहा है। सोनी मैक्स 1, 1 मई 2025 से देशभर के प्रमुख डीटीएच और केबल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने के लिए तैयार है, और यह हिंदी फिल्मों के प्रेमियों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनने की ओर अग्रसर है।
तुषार शाह, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) एवं बिज़नेस हेड – मूवीज़, रीजनल और इन्फोटेनमेंट चैनल्स, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई):“प्रभावशाली ब्रांड्स विकसित करने की विरासत और दर्शकों की पसंद की गहरी समझ के साथ, सोनी मैक्स 1 का लॉन्च हमारे हिंदी मूवीज़ क्लस्टर के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है। यह चैनल लीनियर टेलीविज़न पर एक क्यूरेटेड मूवी-व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो आज के दर्शकों के लिए प्रासंगिक है, पारिवारिक संवेदनाओं पर आधारित है और आनंद के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
इस विश्वास के साथ कि फिल्में व्यक्ति की पसंद से ऊपर उठकर पूरे परिवार को एक साथ ला सकती हैं, सोनी मैक्स 1 विभिन्न शैलियों की लोकप्रिय फिल्मों की एक रोचक शृंखला पेश करता है। बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर्स से लेकर क्षेत्रीय रत्नों तक, कल्ट क्लासिक्स से लेकर डब किए गए हॉलीवुड टाइटल्स तक – यह चैनल एक ऐसा अनुभव प्रदान करेगा जो मनोरंजन और समृद्ध कहानी कहने की कला को एक साथ जोड़ता है।
सोनी मैक्स 1 का उद्देश्य है कि परिवार के हर सदस्य को ध्यान में रखते हुए कंटेंट प्रस्तुत किया जाए – चाहे वह थ्रिल से भरपूर एक्शन हो, दिल छू लेने वाले ड्रामे हो, या पुरानी यादों को ताज़ा करने वाले फेवरेट्स हो। यह चैनल भारतीय घरों की भावना को दर्शाता है, जहां कहानियाँ साझा की जाती हैं और भावनाएँ गहराई से जुड़ती हैं।
सोनी मैक्स 1, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) के प्रतिष्ठित हिंदी मूवीज़ क्लस्टर में शामिल होकर, प्रमुख चैनल सोनी मैक्स (जो सबसे बड़े हिट्स का घर है) और सोनी मैक्स 2 (जो सदाबहार क्लासिक्स को समर्पित है) का उत्कृष्ट पूरक बनेगा।
सोनी मैक्स 1 दर्शकों को 1 मई 2025 से सिनेमा के इस जादुई संसार को नए रंग में जीने के लिए आमंत्रित करता है!


