- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में जेके कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से जेके पेपर ने किया व्यापार साझेदारी को मजबूत
इंदौर– अक्टूबर 2024: भारत की प्रमुखपेपर इंडस्ट्री, जेके पेपर लिमिटेड ने इंदौर में अपना नया जेके कनेक्ट कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जेके पेपर के वरिष्ठ सदस्य शामिल थे, जैसे कि मनोज अग्रवाल, जो पैकेजिंग बोर्ड व्यवसाय के प्रमुख हैं, देबाशीष गांगुली, जो मार्केटिंग, कम्यूनिकेशन और कॉर्पोरेट सेल्स के प्रमुख हैं , श्री नितिन कायस्थ, जो पश्चिमी क्षेत्र के प्रबंधक हैं, और द हेंसल ट्रेडिंग कंपनी के प्रमुख साझेदार श्री अशोक बंदी शामिल थे ।
उन्होंने मिलकर इस कार्यक्रम की मेजबानी की। इस आयोजन में 70 से अधिक क्षेत्रीय कन्वर्टर्स (रूपांतरकर्ता) ने भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रिंटर, कन्वर्टर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स जैसे अपने महत्वपूर्ण भागीदारों के साथ सीधे संपर्क में रहने से कंपनी के निरंतर प्रयास का हिस्सा है।
वर्जिन बोर्ड के लिए 1700+ मीट्रिक टन की बाजार क्षमता वाला इंदौर, जेके पेपर के लिए महत्वपूर्ण है। कंपनी ने यहां 25% हिस्सेदारी के साथ अपनी मजबूत स्थिति बना ली है। अपने “जेके कनेक्ट” कार्यक्रम के माध्यम से , जेके पेपर अपने पैकेजिंग बोर्ड के समाधान और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों को दिखाकर, पैकेजिंग उद्योग में उच्च गुणवत्ता वाले पेपरबोर्ड सामग्री के महत्व को बताने पर ध्यान दे रही है।
इस कार्यक्रम ने जेके पेपर को नवाचार और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का मौका दिया। ये वह क्षेत्र हैं जिनमें कंपनी लगातार उद्योग में अग्रणी बनी हुई है। आज के समय में, जब व्यवसाय पर्यावरण के अनुकूल और रीसाइक्लेबल पैकेजिंग विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं , ऐसे मे जेके पेपर के ये प्रयास बहुत ज़रूरी हो गए हैं।
जेके पेपर लिमिटेड के पैकेजिंग बोर्ड बिजनेस के प्रमुख, मनोज अग्रवाल ने कहा, “पेपरबोर्ड एक बहुमुखी और बहुत इस्तेमाल की जाने वाली पैकेजिंग सामग्री है, जिसने अपनी स्थिरता के कारण तेजी से विकास किया है। वैश्विक पेपरबोर्ड बाजार पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग समाधानों की बढ़ती मांग से प्रेरित है। इंदौर, बढ़ती पर्यावरणीय चिंताओं, टिकाऊ उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की पसंद और प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए बने नियमों के कारण, जेके पेपर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। हमारा लक्ष्य यहां 25% बाजार हिस्सेदारी बनाए रखना है। हमारी टीम और तकनीकी विशेषज्ञ यह सुनिश्चित करते हैं कि हर ऑर्डर को समय पर और उम्मीदों से बेहतर तरीके से पूरा किया जाए।”
जेके पेपर लिमिटेड के मार्केटिंग, कम्युनिकेशंस और कॉर्पोरेट सेल्स के प्रमुख, देबाशीष गांगुली ने कहा, “जेके कनेक्ट केवल एक नेटवर्किंग इवेंट नहीं है, बल्कि यह हमारे कन्वर्टर्स और प्रिंटर्स के साथ संबंध मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा है। इंदौर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, और यहां हमारे पैकेजिंग बोर्ड उत्पादों की गुणवत्ता और नवाचार पर हमारे ग्राहकों का विश्वास और भरोसा दिखाई देता है। हम पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ऐसे समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे ग्राहकों की जरूरतें पूरी करें और पर्यावरण की रक्षा में मदद करें।”
द हेंसल ट्रेडिंग कंपनी के अशोक बंदी ने कहा, “इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जेके पेपर द्वारा आयोजित कन्वर्टर मीट एक प्रेरणादायक कार्यक्रम था, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में जेके पेपर ने अपने टिकाऊ उत्पादों की जानकारी दी और कागज की उपयोगिता पर रोशनी डाली।हमें गर्व है कि हम भी इस उद्योग में टिकाऊपन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने के महत्व को और मजबूत किया।”
पश्चिम के जोनल मैनेजर नितिन कायस्थ ने कहा, “हमारे ग्राहकों की जरूरतें हमारे हर काम के केंद्र में हैं। हम उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और तेज सेवाएं देने के लिए समर्पित हैं, जो पर्यावरण-अनुकूल कच्चे माल से बने होते हैं। हमारे पास फार्मास्युटिकल, एफएमसीजी और क्यूएसआर जैसे क्षेत्रों में फूड पैकेजिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने की क्षमता है।”
इन प्रयासों के जरिए, जेके पेपर ने पैकेजिंग उद्योग में टिकाऊपन, नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया है।


