- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘मैंने ध्यान करना और योगा की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है’; जैसमीन भसीन
दिल्ली की रहने वाली अभिनेत्री जैसमीन भसीन, जोकि एक बार फिर से दर्शकों को स्टारप्लस पर अपने आगामी शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ से प्रभावित करने वाली हैं, अपने किरदार को बड़ी ही गंभीरता से ले रही हैं और उसे वास्तविक बनाने के लिये मेडिटेशन की प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
जैसमीन एक खुशमिजाज लड़की हैप्पी की भूमिका निभा रही है, जोकि पंजाब की रहने वाली है और उसका एकमात्र लक्ष्य है जहां भी जाये, खुशियां फैलाए। अपने किरदार के बारे में बताते हुए वह कहती हैं, ‘’हैप्पी का किरदार बेहद साधारण होने के बावजूद काफी दिलचस्प है। इस भूमिका की तैयारी के लिये मैंने ध्यान और योगा की प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
मुझे ऐसा लगता है कि ऐसा करके मैं ज्यादा खुशी महसूस कर पाऊंगी, साथ ही साथ अपने किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगी। इसलिये,मैंने रूटीन के तौर पर प्रतिदिन सुबह दोनों की प्रैक्टिस करती हूं। मुझे खुद में बदलाव भी नज़र आने लगा है और मुझे इसे लेकर अच्छा महसूस हो रहा है।‘’
वाह, कलाकारों को अपने किरदार को लेकर इतनी मेहनत करते हुए देखकर अच्छा लगता है! जैसमीन से सीखने की जरूरत है!


