- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
देश के सात रचनाकार हुए सम्मानित
वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा.सम्मान समारोह में हुआ रचनात्मकता का सम्मान
इंदौर | शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अ. भा. सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन आपले वाचनालय सभागृह में किया गया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्वान डॉ. विठ्ठल माधव पागे एवं अतिथिद्वय प्रो. सरोज कुमार व अश्विन खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि कवि, मूर्तिकार और समाजसेवी वसंत राशिनकर द्वारा आपले वाचनालय के माध्यम से समाज में रचनात्मकता के लिए किया गया काम अतुलनीय है| इसके पुर्व प्रसंग वक्ता के रूप में उपस्थित अरुणा खरगोणकर ने अपने आत्मीय संबोधन में वसंतजी के कार्यों और समर्पण को शिद्द्त से याद किया |
आपले वाचनालय व श्री सर्वोत्तम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मान समारोह में ठाणे के युवा कवि गीतेश गजानन शिंदे को समारोह के सर्वोच्च सम्मान कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा.सम्मान से सम्मानित किया गया | उल्लेखनीय कृतियों को दिए जाने वाले वसंत काव्य साधना अ. भा.सम्मान से औरंगाबाद के गुलाबराव पाथरकर,बुरहानपुर की अनुराधा मुजुमदार, गोवा की मंदा धनराज सुगिरे ,मुंबई के रमेश सावंत और इंदौर की माधवी करमळकर को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर अच्युत पोतदार प्रदत्त रामू भैय्या दाते स्मृति पुरस्कार रक्त दान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दे रहे युवा समाजसेवी दीपक नाईक को प्रदान किया गया | उत्तरार्ध में वरिष्ठ कवयित्री अरुणा खरगोणकर की अध्यक्षता में प्रभावी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया| इस काव्य यात्रा में राधिका इंगले, मेधा खीरे ,डॉ. वसुधा गाडगीळ ,दीपक देशपांडे ,विश्वनाथ शिरढोणकर ,श्रीनिवास कुटुम्बले ,वैशाली पिंगले ,मनीष खरगोणकर ,सुषमा अवधूत , शोभा खानवलकर और मदन बोबडे ने अपनी विविध रंगी कविताओं से श्रोताओं को अभिभूत किया |इस अवसर पर सम्मानित रचनाकारों ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया |
सुचारू संचालन किया आभा निवसरकर और श्रीति राशिनकर ने| अतिथि एवंम रचनाकारों का स्वागत संदीप राशिनकर ,सतीश येवतिकर ,मधुसुदन तपस्वी,अरविन्द डीके ,डॉ. शशिकांत ताम्बे आदि ने किया| इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुधि श्रोता उपस्थित थे |


