- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
सेरो सॉफ्ट सॉल्यूशंस का स्कोरा समारोह 2018, कर्मचारियों को किया सम्मानित
कर्मचारियों को किया सम्मानितइंदौर. टेक्नोलॉजी कंपनी सेरो सॉफ्ट सॉल्यूशंस ने वार्षिक सम्मेलन में कंपनी के 7 श्रेष्ठ कर्मचारियों को 7 बाइक एवं स्कूटर भेंट कर उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. मैरियट होटल में आयोजित सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में कंपनी के 200 एंप्लाइज एवं उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया था.
मंगलाचरण के बाद कंपनी के चेयरमैन अशोक बडज़ात्या ने संबोधित करते हुए आज की गलाकाट स्पर्धा में भावनात्मक दक्षता एवं भावनात्मक बुद्धिमत्ता के विकास के लिए टिप्स दिए. आत्म जागरूकता से कंपनी कैसे तेज गति से अपना शहर का एवं कर्मचारियों का और अंत में राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकती है इस विषय पर सुंदर व्याख्यान दिया.
समारोह में कर्मचारियों यानी जिन्हें कंपनी अपने विकास यात्रा में भागीदार भी मानती है को कई अवॉर्ड दिए गए. इसके साथ ही 5 वर्ष से अधिक काम करने वाले कर्मचारी को लॉयल्टी अवॉर्ड एवं स्कोरा समारोह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष को मिसेज एंड मिस्टर स्कोरा अवॉर्ड भी प्रदान किया गया.
इंदौर के लिए यह गौरव की बात है ईस शहर के बाशिंदों ने बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे एवं मुंबई की कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए शहर का भी नाम रोशन किया एवं एक श्रेष्ठ कंपनी की सौगात शहर को प्रदान की जिसमें कर्मचारियोंकी भलाई के लिए निरंतर योजनाएं बनाई जाती हैं


