- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
इंदौर में शफल स्टाइल का आयोजन
इंदौर. इस वीकंड में, इंदौर में ब्रीजर विविड शफल की इंदौर कार्यशाला में अपने मूव्स दिखाने के लिए सर्वश्रेष्ठ डांसरों के डांस फ्लोर पर आने के साथ ही हर तरह की बाजी लगनी बंद हो गई। कलाकारों को सबसे पहले स्थान देने वाली कंपनी, ओएमएल –द ग्लोबल द्वारा मान्यता प्राप्त, भारत का सबसे बड़ा हिप-हॉप नृत्य संगीत उत्सव शहर में अपने तीसरे संस्करण के साथ वापस आ गया है।
ब्रीजर विविड शफल अंतिम विजेताओं को 1 मिलियन रुपये तक तक के भारत का सबसे बड़े नकद पुरस्कार प्रदान करेगा, और मुंबई में 21 सितंबर 2019 को आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में वरुण धवन और उनके ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ की टीम सहित हिप-हॉप के अनुभवी डांसरों को अपने मूव्स दिखाने का अवसर देगा।
शहर की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक, दो दिवसीय कार्यक्रम में हिप-हॉप गुरु मेल्विन लुई और डोप वी शामिल रहे, जिन्होंने स्ट्रीट डांस प्रेमियों के लिए विशेष कार्यशालाओं की मेजबानी की। कार्यशाला में इंदौर और आसपास के प्रतिभागियों ने अपने कुछ अद्भुत डांस मूव्स से निर्णायकों को चकित किया।
इवेन्ट का समापन बेस्ट वेस्टर्न प्लस लाउंज में आयोजित आफ्टर-पार्टी कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस इवेन्ट का मुख्य आकर्षण गली गैंग फीट, डी’इविल, सम्मोहित, डीजे प्रूफ एंड स्पिटफायर और स्लोचीता फीट का विशेष प्रदर्शन प्रदर्शन रहा।
इंदौर में सफलतापूर्वक कार्यशाला के आयोजन पर टिप्पणी करते हुए, गुंजन आर्य, मैनेजिंग पार्टनर, ओएमएल ने कहा कि “इंदौर में हमें जो प्रतिक्रिया एवं प्रशंसा मिली है, उससे हम रोमांचित हैं। भारत बेहद प्रतिभाशाली लोगों की भूमि है, जो ऐसे प्लेटफार्म की कमी के कारण नजरअंदाज कर दिये जाते हैं जिनके माध्यम से वे शिखर तक पहुंच सकते हैं।
स्ट्रीट डांस वास्तव में देश में लोकप्रियता हासिल कर रहा है और ब्रीजर विविड शफल जैसे प्लेटफॉर्म उनकी प्रतिभा को पहचानते हैं और उन्हें सामने लाते हैं। ओएमएल इन जैसे हमारे विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से नई प्रतिभाओं की खोज करने और उनमें निखार लाने में भरोसा करता है और उन्हें विकसित होने का एक मंच देता है। मुझे यकीन है कि अन्य शहरों में हमारे पहुंचने से प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक होने वाली है।”
शफल का तीसरा संस्करण पूरे भारत के 10 शहरों में और 1 अंतर्राष्ट्रीय शहर में आयोजित होने वाले 6 क्षेत्रीय राउंड, 1 अंतर्राष्ट्रीय राउंड, 4 साइबर राउंड, 20 कार्यशालाओं, 10 आफ्टर-पार्टियों और 1 भव्य समापन कार्यक्रम के साथ बड़ा और बेहतर हुआ है! आप भी बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं और अगले बी-बॉइंग या पोपिंग विजेता बन सकते हैं! इंदौर में क्षेत्रीय राउंड की सफल प्रस्तुति के बाद, टीम 31 अगस्त 2019 को बैंकाक में आयोजित होने वाले अगले राउंड के लिए तैयार हो रही है।


