- Beyond Key Broadens Global Footprint with Australia Office Launch
- Beyond Key ने ऑस्ट्रेलिया में ऑफिस खोलकर अपने ग्लोबल विस्तार को और बढ़ाया
- इंदौर में क्वांटम म्यूचुअल फंड का नया ऑफिस, मध्य भारत में विस्तार की ओर कदम
- Beyond the Hero: Performances That Commanded Attention Anyway - From Vicky Kaushal to Sharad Kelkar
- Versatile Divas! Tamannaah Bhatia, Alia Bhatt, Bhumi Satish Pednekkar, Triptii Dimri & Other Actresses Who Seamlessly Switch Genres
“शीरोज़ शक्ति संकल्प 2026” के साथ इंदौर में बना ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शीरोज़ सेवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा होलकर कॉलेज, इंदौर के सहयोग से 14 मार्च को “शीरोज़ शक्ति सम्मान 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के संदेश को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं, महिलाओं तथा एनएसएस, एनसीसी और स्पोर्ट्स की छात्राओं ने भारत के मानचित्र के रूप में खड़े होकर सामूहिक रूप से “शीरोज़ शक्ति संकल्प 2026” की शपथ ली। इस संकल्प के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर होलकर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और छात्राएं इस अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगी। डॉ. भरत शर्मा, सदस्य – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से उपस्थित गेस्ट ऑफ हॉनर की तरफ से शुभकामनाएं रही।
इस ऐतिहासिक अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से डॉ. सुचिता शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा इस प्रयास को मान्यता प्रदान करते हुए आयोजकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में DAVV के DCDC डॉ. सचिन शर्मा एवं डॉ. योगेंद्र महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं डॉ. संजय व्यास विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शीरोज़ सेवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं सेज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर & HOD commerce से डॉ. जानवी चांदवानी ने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार आज सभी ने आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा के लिए संकल्प लिया है, उसी संकल्प के साथ हमें यह प्रयास करना है कि देश की हर लड़की और हर महिला सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में लड़कियों और महिलाओं को जागरूक बनाकर समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 100 महिलाओं को “शीरोज़ शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया तथा महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कथक कलाकार दमयंती की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम के इस ऐतिहासिक क्षण को टी वीरा ए तनवीर खान को सम्मान किया गया कृष्ण इंदौरी छायाकार द्वारा कैमरे में कैद किया गया। वहीं एकागद से अश्विन राठौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के फाउंडर प्रेसिडेंट एवं सीईओ डॉ. संतोष शुक्ला ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं पवन सिंघानिया (मोइरा सरिया) ने भी इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध हुआ। “सशक्त नारी – सुरक्षित समाज, यही हमारा संकल्प


