- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
गुटों में रंजिश के चलते खरीदे अवैध हथियार
क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
इन्दौर. अवैध हथियारों की गतिविधियों में संलिप्त 5 आरोपियों को क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोंपियो से कुल 7 हथियार एवं 5 जिन्दा कारतूस बरामद. नरेन्द्र कुशवाह हत्याकाण्ड के बाद, दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अवैध हथियारखरीदे थे .
क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि अर्जुन वर्मा निवासी बड़ी ग्वालटोली जो कि विनोबा नगर में लेथ मशीन पर काम करता है. वह अपने पास अवैध हथियार रखता है. उसने अपने कुछ साथियों को भी अवैध हथियार दिये है. सूचना की जांच कर क्राईम ब्रांच ने पलासिया पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अर्जुन वर्मा नि. बड़ी ग्वालटोली को धरदबोचा जिसके कब्जे से दो देशी पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ. आरोपी अर्जुन वर्मा ने बताया कि वह वर्तमान में स्वयं की लेथ मशीन चलाने का काम करता है तथा लगभग दो वर्ष पूर्व बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में हुए नरेन्द्र कुशवाह हत्याकांड के आरोपी आकाश एवं गोलू, आरोपी अर्जुन वर्मा के साथी मित्र थे जिन्होनें नरेन्द्र कुशवाह की हत्या को अंजाम दिया था. उक्त हत्याकाण्ड के बाद आरोपी अर्जुन को मृतक नरेन्द्र कुशवाह के साथियों से जान का खतरा होने के कारण वह अपने पास अवैध हथियार रखने लगा था जिसे सुचना मिलने पर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी अर्जुन वर्मा पर पूर्व में भी मारपीट एवं धमकाने के अपराध पंजीबद्ध हो चुके हैं. अर्जुन वर्मा से मिली जानकारी के आधार पर एक अन्य आरोपी गोपाल बौरासी को क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना पलासिया की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा जिसके कब्जे से दो देशी पिस्टल मय जिन्दा कारतूस के बरामद हुई. नरेन्द्र कुशवाह हत्याकाण्ड में सजायाब आरोपी आकाश बौरासी से गौपाल बौरासी की भांजी की शादी हुई है जिस कारण नरेन्द्र कुशवाह के साथियों से खुद को जान का खतरा होने के कारण गोपाल बौरासी ने दोनों पिस्टलें मन्नु बौरासी नि. बड़ी ग्वालटोली से खरीदी थी और अपने पास रखता था. आरोपी गौपाल बोरासी वर्तमान में शांतिनगर, मनोरमागंज व आसपास के क्षेत्र में केवल नेटवर्क चलाने का काम करता है.
क्राईम ब्रांच और थाना पलासिया की संयुक्त कार्यवाही में एक अन्य आरोपी मनु पिता तुलसीराम बौरासी नि. बड़ी ग्वालटोली को पकड़ा जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं. आरोपी मनु ने बताया कि नरेन्द्र कुशवाह हत्याकांड का आरोपी आकाश बौरासी, आरोपी मनु का साला है तथा आकाश बौरासी के द्वारा नरेन्द्र कुशवाह की हत्या किये जाने के बाद से नरेन्द्र कुशवाह के अन्य साथी, आरोपी अर्जुन व उसके परिवार वालों को डराने धमकाने लगे थे जिसके भय से मनु बौरासी ने अपने पास एक देशी पिस्टल व कारतूस रखे थे ताकि विवाद की स्थिति में वह हथियार का उपयोग कर सके. आरोपी मनु आरोपी बड़ी ग्वालटोली में चिकन कीदुकान चलाता है तथा चोरी छिपे अवैध शराब का धंधा भी करता है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच और थाना पलासिया की संयुक्त कार्यवाही में सूचना के आधार पर एक अन्य आरोपी राजू पिता रामदुलारे बौरासी नि. बड़ी ग्वालटोली को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक 315 बोर देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है. आरोपी राजू ने बताया कि वह 12 पत्थर सेन्टपॉल स्कूल के पास चायनीज फूड की दुकान चलाता है तथा आरोपी राजू पूर्व में भी हत्या, व मारपीट आदि अपराधों में आरोपी रह चुका है. बड़ी ग्वालटोली के रहवासियों से पूछताछ में एवं मुखबिरों के माध्यम से ऐसी जानकारी भी प्राप्त हुई है कि गोपाल बौरासी बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में केबल नेटवर्क के अलावा ब्याज पर पैसे देने का काम भी करता था और पैसों के लेनदेन के कारण ही गोपाल बौरासी के साथ के लड़को आकाश एवं गोलू ने नरेन्द्र कुशवाह की हत्या की थी. नरेन्द्र कुशवाह ग्रुप के लोगों व गोपाल बौरासी के साथियों मन्नु बौरासी, अर्जुन वर्मा, राजु बौरासी के बीच रंजिश है और उसी के कारण यह हथियार आरोपियों के द्वारा इकट् ठे किये गये थे.
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में देशी पिस्टल लेकर किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना पंढरीनाथ के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा। जिसने अपना नाम प्रवीण पिता यशवंत सिसौदिया (39) निवासी शिवनगर सावेंर रोड सेक्टर बी इंदौर का होना बताया गया व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास 01 देशी पिस्टल मिली। आरोपी प्रवीण को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना पंढरीनाथ के सुपुर्द किया गया है. प्रवीण थाना बाणगंगा क्षेत्र में प्रॉपर्टी की खरीदी बिक्री में दलाली का काम करता है । आरोपी प्रवीण ने बताया कि उसने यह पिस्टल अपनी महिला मित्र को धमकाने के लिये अपने किसी दोस्त से ली थी।


