- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एनीमिया जागरूकता रथ को इंदौर भ्रमण के लिए किया रवाना
आगामी 12 दिनों में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा जागरूकता रथ
17 फरवरी से 1 मार्च तक चलाया जाएगा अभियान
इंदौर। समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय एनीमिया जागरूकता रथ अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। इस रथ को इंदौर में भ्रमण के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वर्ष अभियान रथ इंदौर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। 17 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाला यह 12 दिनी अभियान सांसद सेवा प्रकल्प इंदौर, आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन एवं एडवांस्ड होम्योपैथिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष संचालित होने वाले इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर की। यह कार्यक्रम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर खंडवा रोड परिसर में हुआ। इस अवसर पर इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई, कुलसचिव श्री प्रज्ज्वल खरे, डॉ. वैभव चतुर्वेदी तथा डॉ. अथर्व द्विवेदी श्री दीपक उपाध्याय श्री विनय पांडेय सहित समस्त कार्य परिषद सदस्यगण एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अभियान को लेकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि डॉ. द्विवेदी द्वारा चलाए जाने वाले इस एनीमिया जागरूकता रथ से समाज में एनीमिया के प्रति काफी जागरूकता आएगी। एनीमिया बीमारी की रोकथाम जागरूकता से संभव है। इस तरह के अभियान समाज के सभी वर्ग को जनजागरूकता की पहल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
समय रहते एनीमिया को लकर जांच एवं इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है – डॉ. द्विवेदी
इस अवसर पर डॉ. ए.के. द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि एनीमिया को लेकर समय रहते जांच एवं इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा एनीमिया के विभिन्न प्रकारों में प्रभावी रूप से सहायक सिद्ध हो रही है। वहीं देश में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के बीच एनीमिया जैसी गंभीर स्वस्थ्य समस्या तेजी से फैल रही है। इस समस्या के खिलाफ समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ही एक व्यापक जन जागरूकता अभियान प्रतिवर्ष चलाया जाता है। इस वर्ष भी 12 दिन तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत दो रथ इंदौर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिदिन भ्रमण करेंगे। रथ के साथ स्टूडेंट्स की टीम भी चलेगी। जो लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करेगी। लोगों को विशेष रूप से “गुड़-चना खाएं, रक्त बढ़ाएं” संदेश के साथ प्रतीकात्मक रूप से गुड़ एवं चना वितरित किया जाएगा।
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति एनीमिया मुक्त अभियान से जुड़ना चाहता है, वह इस मोबाइल नंबर 9826042287 पर संपर्क कर सकता है। वहीं जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा किए जाने पर डॉ. द्विवेदी ने उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि वे स्वयं पिछले 30-35 वर्षों से एनीमिया एवं सिकल सेल जैसी बीमारियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।


