- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
अग्रवाल समाज में मोटापे एवं मधुमेह के मरीजों के लिए पहली बार आयोजित होने वाले स्वास्थ्यपरीक्षण शिविरों के प्रति समाज बंधुओं में व्यापक उत्साह, कई संगठनों ने लिया सहयोग का संकल्प
अग्रवाल केन्द्रीय समिति एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन की पहल पर आयोजित होंगे 32 तरह की जांच के शिविर-पहला आयोजन अन्नपूर्णा आश्रम में
इंदौर, 17 फरवरी। शहर में पहली बार अपने अग्रवाल समाज के परिवारजनों को मोटापे और मधुमेह जैसी प्रचलित बीमारियों से समय रहते बचाने और आगाह करने के अनूठे संकल्प के साथ अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के प्रति समाज बंधुओं में भी जागरूकता और चैतन्यता देखने को मिल रही है।
मंगलवार को अन्नपूर्णा आश्रम पर समाज बंधुओं की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 और 22 फरवरी को अन्नपूर्णा आश्रम पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में समाज के ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद बंधुओं को आग्रह कर लाया जाए ताकि वे समय रहते इन दोनों बीमारियों से स्वयं का बचाव कर सकें। इस अभियान में अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन भी सहयोगी रहेंगे। पीड़ित मानवता की सेवा के पावन लक्ष्य से यह सेवा कार्य स्व. श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में समस्त अग्रवाल बंधुओं के लिए आयोजित होगा।
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख और केन्द्रीय समिति के सरंक्षक विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में 21 फरवरी से 10 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार-रविवार को लगातार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
प्रथम चरण में 5 हजार परिवारों की जांच कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को गति देने और समाज के जरूरतमंद बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जोड़कर लाभान्वित करने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा आश्रम पर आयोजित इस बैठक में शिविर के संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर, शीतल तोडीवाला एवं शरद कदम ने शिविर से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ, अग्र दया, अग्र मिलन सहित अन्नपूर्णा क्षेत्र के समाज बंधु मौजूद रहे।
इस अवसर पर अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ से जुड़े राजेश अग्रवाल, संजय तोडीवाला, राजकुमार बंसल, मनोज अन्नपूर्णा एवं संजय गोयनका ने समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे 21 और 22 फरवरी को सुबह 8 बजे से अन्नपूर्णा आश्रम में होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान जो 32 तरह की जांचे विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में निशुल्क होंगी, उनका भरपूर लाभ उठाएं तथा अपने-अपने क्षेत्र के समाज बंधुओं को इस शिविर तक लाने और उनका मार्गदर्शन करने की भी व्यवस्था करें।
बैठक में विष्णु गोयल, रितेश गुप्ता, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल, गोविन्द गोयल तथा मातृशक्ति की ओर से गुंजन गुप्ता, सीमा उमेश अग्रवाल एवं तृप्ति अरुण गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज हित में यह बहुत बड़ी सेवा हो रही है जिसका लाभ हम सबको अवश्य लेना चाहिए। बैठक में विभिन्न अग्रवाल संगठनों एवं समाज की धार्मिक तथा ने संस्थाओं सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे जिन्होंने उक्त शिविर के अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में भी सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। इस तरह की बैठकें उन सभी क्षेत्र में आयोजित होंगी, जहाँ-जहाँ शिविरों के आयोजन प्रस्तावित हैं।


