- Rajshri magic returns! Yeh Prem Mol Liya races past US$100K in overseas advance booking
- From the Victoria’s Secret Runway to Apple Park, Triptii Dimri’s Global Crossover is Worth Watching!
- Madhurima Tuli Turns Heads in a Stunning Red Suit at the Recent Earthshot Prize Awards
- Akshay Kumar ditches conventional dressing to embrace a contemporary wardrobe for Koffee with Karan Season 9
- कैस्ट्रोल इंडिया और आयशर ग्रुप फाउंडेशन ने इंदौर में ट्रक ड्राइवरों का किया सम्मान
अंगदान के जरिए दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों का सम्मान
28 नवंबर को होगा जीवनदाता परिवार सम्मान 2026
उत्तर प्रदेश, 24.11.26: अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अपने प्रियजनों को खोने के बाद भी दूसरों को जीवन देने का निर्णय लेने वाले परिवारों के मानवीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से 2030 का भारत फाउंडेशन द्वारा 28 नवंबर को जीवनदाता परिवार सम्मान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर के एक होटल में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस समारोह में अंग एवं टिश्यू दान करने वाले परिवारों के साथ-साथ अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले व्यक्तियों, डॉक्टर्स, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स और हॉस्पिटल्स को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। जीवन के बाद भी जीवन देने की भावना पर आधारित यह पहल अंगदान को सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदना से जोड़ने का प्रयास है।
सम्मान समारोह को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी जीवनदाता परिवार सम्मान है, जिसके अंतर्गत अंग अथवा टिश्यू दान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरी श्रेणी जीवन प्रेरणा सम्मान की है। इसमें अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया है। तीसरी श्रेणी जीवन सारथी सम्मान की है, जिसके अंतर्गत अंगदान एवं ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टर्स, सर्जन, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, काउंसलर्स, हॉस्पिटल्स और उनकी सहयोगी मेडिकल टीमों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं इन श्रेणियों में सम्मानित किए जाने वाले नामों का चयन विभिन्न सर्वेक्षणों से प्राप्त जानकारी और आंकड़ों के आधार पर विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य अंगदान और ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स एवं संस्थानों को आवश्यक पहचान देना भी है।
जीवनदाता परिवार सम्मान 2026 के सूत्रधार और 2030 का भारत के फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा कि “अंगदान केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता से जुड़ा ऐसा निर्णय है, जो किसी व्यक्ति के जाने के बाद भी कई लोगों को जीवन दे सकता है। जिन परिवारों ने अपने सबसे कठिन समय में अंगदान का निर्णय लिया, उनका साहस और उदारता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। हमारा प्रयास है कि ऐसे परिवारों और अंगदान की प्रक्रिया से जुड़े लोगों को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में इस विषय पर जागरूकता भी बढ़ाई जाए। हमारा विश्वास है कि जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से अंगदान को एक व्यापक सामाजिक अभियान बनाया जा सकता है, जिससे जरूरतमंद लोगों को जीवन की नई उम्मीद मिल सके।” जीवनदाता परिवार सम्मान के माध्यम से अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में इसके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में नीलेश मुले और एमएससी एजेंसी इंडिया जैसी संस्था का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
गौरतलब है कि 2030 का भारत शून्य भुखमरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए टीचर्स एम्पावरमेंट प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है, वहीं कैदियों के पुनर्वास की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की समझ विकसित करना भी इसका अहम हिस्सा है। अंगदान के प्रति जागरूकता के मामले में मध्य प्रदेश में अभी काफी काम किए जाने की आवश्यकता है। ऐसे विषयों पर संवाद और जागरूकता की पहल समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ ही बदलाव का आधार बन सकती है।


