- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
आर्गेनिक फ़ूड मनुष्यों को स्वस्थ रखता है और मिट्टी व पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाता है
जैविक कृषि ज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी “आर्गेनिक एक्सपो – 2020”
इंदौर. जैविक कृषि ज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आर्गेनिक एक्सपो – 2020 का आयोजन इंदौर के कृषि महाविद्यालय में हो रहा है। आज इस आर्गेनिक मेले का पहला दिन था. आर्गेनिक एक्सपो का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक, के उप महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया।
कृषि ‘ऑर्गेनिक एक्सपो 2020’ के मुख्य अथितिथियों में रमेशभाई रुपारेलिय (गिर गौ पालन प्रशिक्षण शिविर), रामनाथ सूर्यवंशी (FSSAI के राष्ट्रीय स्तर के रिसोर्स पर्सन और खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ) आदि मौजूद थे।
रमेशभाई रुपारेलिय ने अपने सम्बोधन में खुद अपनाये हुए ऐसे घरेलु नुस्ख़े और उपचार बताये जो एलोपैथी में आज़ तक इज़ाद नहीं हुए हैं। रामनाथ सूर्यवंशी ने भी कहा कि आर्गेनिक फ़ूड की डिमांड विदेशों तक है, यह न केवल मनुष्यों को स्वस्थ रखता है बल्कि मिट्टी और पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाता है, आज जो रासायनिक अनाज लोग खा रहे है, उससे रोग प्रतिरोधक क्षमता तो कम हो ही रही है साथ ही लोगों की आने वाली जनरेशन पर भी प्रभाव छोड़ रही है।
कार्यक्रम का आयोजन पं. शिव प्रसाद मिश्रा सगंधीय एवं जैविक फार्म द्वारा किया जा रहा है। संयोजक मनोज मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की जैविक कृषि से संबंधित विभिन्न समस्याओं तथा भ्रांतियों का निराकरण करना है।

उन्होंने आगे कहा कि हम आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस दिशा में लगातार काम करते रहेंगे। हम चाहते है कि भारत का किसान और जनता ऑर्गेनिक अनाज का इस्तेमाल करे और स्वस्थ रहे। जब तक भारत का किसान ऑर्गेनिक खेती की दिशा में जागरूक नहीं हो जाता है हम ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे।
ऑर्गेनिक एक्सपो में राजस्थान अलवर से किसान देवीलाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, देवीलाल पिछले 15 वर्षों से जैविक खेती कर रहे है और अपने आस-पास के किसानों को भी जैविक खेती के लिए जागरूक कर रहे है। उन्होंने जैविक खेती के फायदें गिनाते हुए देशभर के किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने की गुजारिश की।
इस ऑर्गेनिक एक्सपो में आए अन्य अतिथियों ने कहा कि इस ऑर्गेनिक एक्सपो का उद्देश्य किसानों और जनता को जैविक कृषि और उससे होने वाले फायदें के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हम इस ऑर्गेनिक एक्सपो के जरिये देश के किसानों को अवेयर करना चाहते है। हमने कई शहरों में जैविक खेती से उत्पन्न अनाज की शॉप भी खोली हैं, ताकि आम नागरिक तक ऑर्गेनिक फ़ूड आसानी से उपलब्ध कराया जा सकें।
यहाँ पर भारी तादाद में इंदौर शहर और यहाँ के आस-पास के गाँवों के कई सारे किसान जुटे थे. आर्गेनिक एक्सपो – 2020 में देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया और ऑर्गेनिक कृषि से जुड़े अपने अनुभव को सभी किसानों से साँझा किया. इस सम्मेलन में जैविक प्रक्रिया से उपजित अनाज, तेल, घी, शहद, चॉकलेट, सब्जियां, गुड़, टूथ ब्रश, गर्म मसाले, आटा इत्यादि को वाज़िब दामों में मुहैया कराया जा रहा है।
यह आर्गेनिक एक्सपो 8 और 9 फ़रवरी को भी चलेगा । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप द्विवेदी (किनोवा की खेती से किसानों की आय वृद्धि), रविंद्र कुमार ठाकुर (जैविक पोषक सूक्ष्मतत्वों का खेत अवशेषों के द्वारा निर्माण), डॉ दीक्षा तेम्भरे (किचन गार्डन, टेरेस गार्डन) जैसे विशेषज्ञ सम्बोधित करेंगे।


