- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने सालाना 31 प्रतिशत वृद्धि के साथ अक्टूबर में 7045 यूनिट की बिक्री का बनाया रिकॉर्ड
वाहन पोर्टल ने दर्ज की 34 प्रतिशत* सालाना वृद्धि
अक्टूबर 2024 में बेची गई सभी पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार में सबसे अधिक हिस्सेदारी के साथ, एमजी विंडसर ने लॉन्च के पहले महीने में 3116 यूनिट बिक्री के साथ ईवी मार्केट को किया रोशन
कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनो की हिस्सेदारी रही 70 प्रतिशत- उद्योग में सबसे ज्यादा
गुरुग्राम, 02 नवंबर, 2024: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आज अक्टूबर, 2024 में 7,045** यूनिट की बिक्री करने की घोषणा की है, जो पिछले साल (अक्टूबर, 2023) की समान अवधि की तुलना में सालाना 31 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाती है।
कंपनी के न्यू एनर्जी वाहन (एनईवी) इसकी कुल बिक्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं। कुल बिक्री में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान- देश में किसी भी यात्री कार निर्माता द्वारा मासिक बिक्री का उच्चतम हिस्सा- एनईवी को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
स्वच्छ परिवहन की दिशा में भारत की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने लॉन्च के पहले महीने में ही देश की पहली इंटेलिजेंट क्रॉसओवर यूटीलिटी व्हीकल (सीयूवी) एमजी विंडसर की 3,116 यूनिट की बिक्री कर ईवी मार्केट की चमक को बढ़ाया है। ये मजबूत बिक्री आंकड़ें, अक्टूबर 2024 के दौरान बेची गईं अन्य सभी यात्री इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा है।
पिछले महीने की गई अपनी घोषणा के अनुरूप कंपनी वाहन पोर्टल पर अपनी बिक्री संख्या का खुलासा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वाहन पोर्टल के मुताबिक, कार निर्माता की इस महीने सालाना वृद्धि 34 प्रतिशत (तेलंगाना को छोड़कर) रही है।
फेस्टिव सीजन में बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता का एक मजबूत प्रमाण है।
*तेलंगाना को छोड़कर
**यह आंकड़ें थोक बिक्री के हैं


