- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने कॉलेज में मेहरमा सॉन्ग किया लॉन्च
कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म लव आज कल के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। यह फिल्म अपनी रिलीज़ से सिर्फ एक सप्ताह की दूरी पर है और अभिनेता और उनकी लीडिंग लेडी सारा अली खान पुरे जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जयपुर और अहमदाबाद का दौरा करने के बाद, दोनों मुंबई में वापस आ गए और कॉलेज में लव आज कल फिल्म से “मेहरमा” सॉन्ग लॉन्च किया।
कार्तिक आर्यन को भारी संख्या में युवा वर्ग फॉलो करता है और इसका नजारा देखा गया NMIMS कॉलेज में जब के छात्रों के बीच अपने नए गाने को लॉन्च करने पहुंचे तो सारे युवा फैन्स की भीड़ से घिर गए । सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अभिनेता ने लॉन्च से कुछ वीडियो पोस्ट किए थे ,हम वीडियो में देख सकते हैं कि बड़ी संख्या में छात्र हार्टथ्रोब की एक झलक पाने के लिए कैसे इक्कठा हुए थे।
सारा के साथ कार्तिक ने अपना नया सॉन्ग मेहरमा लॉन्च किया जिसमें दिल टूटने की कहानी है। सॉन्ग में मुख्य किरदार अलग होने के बाद अकेलेपन और उदासी से जूझते नजर आते हैं। सॉन्ग में कार्तिक ने दिल टूटने का चित्रण बहुत बढ़िया अंदाज से किया है।
अपने प्यारे अभिनेता को लॉन्च के समय लड़कियों पर पागलपन सवार था, सारी लड़कियों को कार्तिक से मिलना था , जो की भीड़ के चलते मुमकिन नहीं था । हर कोई कार्तिक के नाम से चिल्ला रहे थे तथा उन्हें जोर जोर से पुकार रहे थे , कॉलेज में सिर्फ कार्तिक नाम की धुन सुनाई दे रही थी। युवा फैन्स के लिए तो यह एक ट्रीट था जो उन्हें कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री ऑन स्टेज लाइव देखने मिला ।
लव आज कल १४ फरवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म में दो प्रेम कहानिया है जो की अपने अलग अलग समय की है। दोनों कहानियों में अभिनेता कार्तिक आर्यन दो अलग रोमंटिक वर्जन में नजर आएंगे तथा वह ९० के दशक में और वर्तमान दशक में रिश्तों में किस तरह चुनौतियों का सामना करता है यह दिखाएंगे ।


