- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मेडिना ने मेरे दिल के वो दरवाजे खोले जिसके बारे में मुझे पहले पता ही नहीं था: अदनान सामी
हमारे देश में जहां बॉलीवुड और म्यूज़िक को किसी धर्म से कम नहीं माना जाता, वहीं अब ज़ी टीवी अपने नए वीकेंड प्राइमटाइम शो में दर्शकों के लिए इन दोनों क्षेत्रों का बेस्ट लेकर आया है। इस चैनल ने अपनी तरह का पहला म्यूज़िक शो – ‘प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन‘ पेश किया है, जिसे भारत के बेहतरीन आरजे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूब सेंसेशन सिद्धार्थ कानन होस्ट कर रहे हैं।
इस अभूतपूर्व चैट शो फॉर्मेट में सुपरहिट गाने पेश किए जाते हैं, साथ ही बॉलीवुड के सबसे हॉट सेलिब्रिटीज़ भी इस शो में आकर अपने करियर, रोमांस और बी-टाउन के गरमागरम विषयों पर चर्चा करते हैं।
इस शो में अनेक बॉलीवुड सितारों के दिलचस्प खुलासों के बाद इस हफ्ते दर्शकों को अदनान सामी अपनी जिंदगी की दिल छू लेने वाली कहानी बताएंगे। जहां उनके गानों को पसंद करने वाले ढेर सारे फैंस हैं, वहीं बॉलीवुड में उनकी आवाज की एक अलग पहचान है और वे काफी लोकप्रिय हैं।
जहां ज्यादातर सिंगर एक के बाद एक वल्र्ड टूर्स करना पसंद करते हैं, वहीं इस फैमिली मैन को अपनी बेटी मेडिना के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। इस शो में अदनान ने बताया कि उनकी बेटी ने उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने एक घटना के बारे में भी बताया जब उनके नए सिंगल गाने की शूटिंग के दौरान मेडिना बहुत रोई थी।
होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए अदनान ने कहा, ‘‘उसके जन्म से पहले मैंने हमेशा यह सुना था कि बाप-बेटी का रिश्ता कितना अनमोल होता है। मुझे यह एहसास तब हुआ जब मेडिना मेरे हाथों में थी और तब मुझे इस रिश्ते का असली मतलब समझ आया।‘‘ अदनान ने आगे कहा, ‘‘मेडिना ने मेरे दिल का वो दरवाजा खोला जो इससे पहले बंद था। उस दरवाजे के भीतर जो प्यार था मैं उसके बारे में कभी नहीं जानता था।‘‘
अदनान सामी ने एक और दिलचस्प घटना के बारे में बताया जो उनके नए सिंगल ‘तू याद आया‘ की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि जब एक इमोशनल सीक्वेंस के दौरान उनकी बेटी ने उन्हें रोते देखा तो उसकी आंखों से भी आंसू बहने लगे। अदनान ने कहा, ‘‘वो इतना रो रही थी कि मुझे शूटिंग रोककर उसे वहां से बाहर ले जाना पड़ा। उसे लगा कि मैं सचमुच रो रहा हूं। असल में मुझे उसे बाद में समझाना पड़ा कि मैं एक्टिंग कर रहा था और उसके पापा बिल्कुल भी नहीं रो रहे थे।‘‘


