- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
… जब एक बिटिया से मंत्री विजयवर्गीय ने खरीद लिए सारे दीपक
-मंत्री जी ने बिटिया संग बांटी दीप पर्व की खुशियां, इंदौर में लोकल फॉर वोकल अभियान को दिया बढ़ावा
-नागरिकों से की स्थानीय उत्पादन खरीदने की अपील
इंदौर. मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने दीपावली की पूर्व संध्या 30 अक्टूबर, बुधवार को इंदौर में खरीदारी की। इस अवसर पर उन्होंने सड़क किनारे दीपक (दिए) बेच रही एक बिटिया से उसके सारे दीपक खरीदकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने कहा, सभी देशवासियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के लिए कदम बढ़ाना चाहिए। परिवार जन स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों से सामग्री खरीदें, उन्हें प्रोत्साहित करें। यह विचार हमें अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का अवसर भी प्रदान करता है। साथ ही हजारों परिवारों में खुशियों के दीप जलते हैं।
उन्होंने आगे कहा, हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकल फॉर वोकल को आगे बढ़ाते हुए हमें प्रेरित किया है कि हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। अपने स्वदेशी उत्पादों को समर्थन दें। इसी क्रम में आज बिटिया की दुकान से सामग्री खरीदी है। हमारी डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी संरक्षित हो रही है। इस दिवाली पर, आइए हम सब मिलकर अपने-अपने इलाके के उत्पादों को खरीदें और उन्हें बढ़ावा दें। यह कदम हमारे देश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा।


