- JSW MG Motor India ने 2026 HECTOR STORM Series लॉन्च की
- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है।
इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और इसके पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हैं।
कंपनी ने अपने नए फिफ्थ जनरेशन ‘बेडरॉक’ बैटरी पैक पर 10 साल/100,000 किलोमीटर की वॉरंटी शुरू की।
कोणार्क का स्पेशल इंट्रोडक्टरी मूल्य 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम, इंदौर) है। इसके चुनिंदा वैरिएंट्स की डिलीवरी चरणबद्ध रूप से शुरू हो रही है।
इंदौर, 07 अक्टूबर, 2026: भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं में से एक, एथर एनर्जी ने देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए आज इंदौर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कोणार्क लॉन्च किया। एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बना कोणार्क रोजमर्रा की राईड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और ईज ऑफ ओनरशिप का रिफाईंड अनुभव प्रदान करता है।
कोणार्क S और Z सीरीज में छः वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी आईडीसी रेंज 200 किलोमीटर तक है। कोणार्क का सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है। यानी राईडर्स को 10,000 किलोमीटर या एक साल, जो भी पहले हो, के बाद ही सर्विस कराने की जरूरत पड़ेगी। कोणार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वॉरंटी मिलती है। साथ ही, कवरेज पीरियड के अंत में कम से कम 70% बैटरी हैल्थ की गारंटी भी है। इस स्कूटर में एथर की टेक्नोलॉजी के साथ रोजमर्रा की राईड को बेहतर बनाने वाले फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AeBS), मैजिककी, ऑटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं।
मध्य प्रदेश एथर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहाँ Q1 FY26 में कंपनी का मार्केट शेयर 7.5% था, जो Q1 FY27 में बढ़कर 10.4% हो गया है। वाहन के मुताबिक मध्य प्रदेश में कंपनी ने साल-दर-साल 115% की वृद्धि करते हुए Q1 FY27 में 3,381 स्कूटर बेचे हैं। मध्य प्रदेश में एथर के पास 46 एक्सपीरिएंस सेंटर और 40 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें से 4 स्टोर इंदौर में हैं, जो राज्य में एथर के रिटेल और कस्टमर सपोर्ट नेटवर्क को मजबूत बना रहे हैं। मध्य प्रदेश में कंपनी के पास 235 LECCS फास्ट चार्जिंग पॉईंट हैं, जो इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बढ़ावा दे रहे हैं।
सौरभ शर्मा, हेड ऑफ मार्केटिंग, एथर एनर्जी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा राईडर्स तक पहुँचाने के हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण राज्य है। कोणार्क की मदद से हम भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाना चाहते हैं। यह स्कूटर उन खरीददारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इंतजार में हैं। इसमें मेटल बॉडी, 200 किलोमीटर तक की रेंज, शानदार और आरामदायक राईड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवेल और 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी के साथ 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ बची रहने की गारंटी जैसी कई खूबियां हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी मायने रखती हैं। कोणार्क मध्य प्रदेश में हमारी मौजूदगी को बढ़ाने में एक बड़ा योगदान देगा और राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लाने की रफ्तार को बढ़ाएगा।’’
कोणार्क को भारत की सड़कों के लिए बनाया गया है। इसमें स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और रोजमर्रा की उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1,352 मिमी का व्हीलबेस है। साथ ही, दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिए गए हैं। यह एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साईड पर मेटल पैनल और एक स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है। वहीं, सीक्वेंशियल गियर-ड्राईव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग सायलेंट पॉवर डिलीवरी प्रदान करता है।
कोणार्क में रोजमर्रा की राईड को आसान बनाने के लिए अनेकों टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। एथर का इन-हाउस एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, AeBS सड़क की परिस्थितियों के अनुसार फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग फोर्स को एडजस्ट कर देता है। वहीं, रिजनरेटिव ब्रेकिंग से ब्रेकिंग परफॉरमेंस और स्टेबिलिटी बढ़ती है। मैजिककी स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट स्कूटर लोकेशन फीचर के साथ कीलेस अनुभव प्रदान करती है। ऑटोपॉप फीचर अंडर-सीट स्टोरेज की सुविधाजनक और हैंड्सफ्री एक्सेस प्रदान करता है, तथा एयरवॉक फीचर हल्के मोटर टॉर्क की मदद से तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को हाथों से आगे-पीछे करना आसान बना देता है। कोणार्क ने चार्जिंग और ओनरशिप को भी आसान बना दिया है। इसमें इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर और एक चार्जिंग केबल दी गई है। साथ ही, एक वैकल्पिक 450वॉट का ऑफबोर्ड चार्जर 450वॉट के इन-बिल्ट चार्जर के साथ जुड़कर 900 वॉट की कंबाईंड चार्जिंग प्रदान करता है, जिससे होम चार्जिंग का समय घटकर आधा रह जाता है।
कोणार्क के साथ एथर मध्य प्रदेश में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है, जहाँ पर कंपनी की स्पोर्टी 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर रिज्टा काफी लोकप्रिय हैं। इंदौर में कोणार्क का लॉन्च राज्य में रिटेल, सर्विस और चार्जिंग ईकोसिस्टम को मजबूत बनाने के कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है। इससे कंपनी के लेटेस्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान और ज्यादा राईडर्स तक पहुँच सकेंगे।


