- शहर की चुनिंदा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
- ISA Marathon 1.0 Showcases the Collective Strength of Indore’s IT Community; Over 2,000 Runners Participate
- आईएसए मैराथन 1.0 में दिखी इंदौर के आईटी समुदाय की सामूहिक शक्ति, 2,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
- “He’s Gone Beyond Extraordinary”: Two-Time National Award Winner Preetisheel Singh D’Souza on Kazu Hiro’s Work on Tom Cruise in Digger
- ‘आए हाय’ के बज़ के बीच बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रिती तिवारी के म्यूज़िक को अक्षरा सिंह का सपोर्ट, बोलीं, “हर किसी की ज़ुबान पर एक ही गाना है”
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो ट्रेन को किया रवाना
बापट चौराहे मेट्रो स्टेशन से गांधी नगर तक सांदीपनि विद्यालय के बच्चों के साथ किया सफर
इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को बापट चौराहा मेट्रो स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो ट्रेन को रवाना किया।
इंदौर में आज ऐतिहासिक मेट्रो परियोजना की दूसरे चरण की विधिवत रूप से शुरूआत हो गई है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, एससीएस श्री संजय दुबे, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जबसे आपने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय संभाला है, तब से मध्यप्रदेश को लगातार सौगातें मिल रही है। इसके पूर्व भोपाल में भी मेट्रो परियोजना का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि इंदौर मेट्रो परियोजना का दूसरा चरण केवल इंदौर के लिये नहीं पूरे प्रदेश के लिये गौरव की बात है।
इंदौर में मेट्रो के दूसरे चरण के शुरू होने से आवागमन और सुगम होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। इंदौर मेट्रो का सफर यहां नागरिकों की दिनचर्या का हिस्सा बनेगी। इंदौर मेट्रो में सफर के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन में सांदीपनि विद्यालय के बच्चों के साथ यात्रा की। उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इंदौर मेट्रो बापट चौराहे से शुरू होकर हीरा नगर, चंद्रगुप्त चौराहा, आईएसबीटी, एमआर टेन, भौरासला चौराहा तथा सुपर कॉरिडोर से होते हुए गांधी नगर स्टेशन पहुंची।
मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर मेट्रो रोजाना सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी। इंदौर मेट्रो नागरिकों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी और रोजाना 70 से अधिक फेरे लगाएगी।


