- शहर की चुनिंदा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
- ISA Marathon 1.0 Showcases the Collective Strength of Indore’s IT Community; Over 2,000 Runners Participate
- आईएसए मैराथन 1.0 में दिखी इंदौर के आईटी समुदाय की सामूहिक शक्ति, 2,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
- “He’s Gone Beyond Extraordinary”: Two-Time National Award Winner Preetisheel Singh D’Souza on Kazu Hiro’s Work on Tom Cruise in Digger
- ‘आए हाय’ के बज़ के बीच बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रिती तिवारी के म्यूज़िक को अक्षरा सिंह का सपोर्ट, बोलीं, “हर किसी की ज़ुबान पर एक ही गाना है”
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पीएसबी हैकथॉन शृंखला 2026 के अंतर्गत IDEA 2.0 (हैकथॉन) के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया
मुंबई, 6 सितंबर, 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 3 सितंबर, 2026 को के जे सोमैया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग (ऑडिटोरियम), विद्याविहार (पूर्व), मुंबई में पीएसबी हैकथॉन सीरीज 2026 के अंतर्गत IDEA 2.0 (हैकथॉन) के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया।
बैंक ने सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के सहयोग से IDEA 2.0 (हैकथॉन) का आयोजन किया है, जिसमें विचारकों, नवप्रवर्तकों, छात्रों और पेशेवरों को विचारों का सह-निर्माण करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया गया। यह इस वर्ष आयोजित शृंखला का दूसरा संस्करण है। जबकि पहला संस्करण राज्य स्तर पर आयोजित किया गया था, IDEA 2.0 का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया गया।
हैकाथॉन, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की पहल का हिस्सा है, जिसे भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा संचालित किया जाता है, जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के लिए नवाचार को प्रोत्साहित करने और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान विकसित करने के लिए हैकथॉन का आयोजन कर रहे हैं।
IDEA 2.0 का विषय “साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी की रोकथाम और जनरेटिव एआई का उपयोग करके ग्राहक अनुभव को बढ़ाना” है।
IDEA हैकथॉन 2.0 को देश भर में 1,511 प्रविष्टियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। एक कठिन मूल्यांकन प्रक्रिया के उपरांत, फाइनलिस्ट टीमों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, साइबर सुरक्षा, डिजिटल ट्रस्ट, ग्राहक सुरक्षा, गोपनीयता, आश्वासन, विश्वसनीयता और सुविधा (सीएसपीएआरसी), और कारोबार सुगमता सहित प्रमुख विषयों में नवोन्मेषी समाधान प्रस्तुत किए।
ग्रैंड फिनाले में, आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीष पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री नितेश रंजन और श्री अमरेश प्रसाद, सरकार द्वारा नामित निदेशक डॉ. देबाशीष प्रुस्टी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अजय कपूर, केजे सोमैया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. सुरेश उकरंडे, सोमैया स्कूल ऑफ डिजाइन के निदेशक डॉ. इरफान सिद्धवतम और अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल छह टीमें विजेता के रूप में उभरीं, जो निम्नलिखित हैं:
पुरस्कार/श्रेणी टीम कॉलेज
विजेता सिनटैक्स_एरर आईआईटी, भिलाई
प्रथम रनर अप मनीलॉर्ड्स आईआईटी, गुवाहाटी
द्वितीय रनर अप कोडित हार्ट्स आईआईआईटी, नागपुर
समस्त महिला टीम चेकमेट्स सिम्बायोसिस इंटरनेशनल, पुणे
पीडब्ल्यूडी प्रतिनिधि के साथ टीम क्लाउडकंप्यूट
वीसीईटी, वसई
अतिरिक्त मान्यता श्रेणी
एआई फाइनल बॉस
वीआईटी, पुणे
विजेता टीमों को कुल रुपए 13 लाख के नकद पुरस्कार मिले। आईआईटी मुंबई, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी भिलाई, आईआईआईटी नागपुर, एनआईटी पटना, बिट्स रांची, मौलाना आजाद एनआईटी भोपाल, मोतीलाल नेहरू एनआईटी प्रयागराज, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम आदि जैसे प्रमुख संस्थानों की टीमों ने IDEA 2.0 (हैकथॉन) में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों, बैंकिंग और फिनटेक इकोसिस्टम के प्रतिनिधियों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के नेतृत्वकर्ताओं ने भाग लिया, जो बीएफएसआई क्षेत्र में वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के समाधान प्रदर्शित करने के लिए युवा नवाचार को एक मंच प्रदान करते हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीष पाण्डेय ने कहा, “इस तरह के हैकथॉन बैंकिंग क्षेत्र को भारत के युवा नवोन्मेषकों से जोड़ने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल करने के लिए एक शक्तिशाली मंच हैं। जैसे-जैसे बैंकिंग तेजी से डिजिटल होती जा रही है और 24×7 परिचालित होती है, नवाचार को सुरक्षा, विश्वास, सुविधा और मूर्त ग्राहक मूल्य के साथ-साथ चलना चाहिए।
इस हैकाथॉन से उभरने वाले विचार बैंकिंग के भविष्य को आकार देने के लिए हमारे युवा दिमागों की जबरदस्त क्षमता को दर्शाते हैं। जैसा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाते हैं, हमें उन्हें वास्तविक इंटेलिजेंस अवधारणा, तर्क और सामान्य ज्ञान और आकांक्षात्मक बुद्धिमत्ता के साथ जोड़ना चाहिए जो उद्देश्यपूर्ण नवाचार को प्रेरित करता है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में, हमारा ध्यान केवल लक्ष्य हासिल करने पर नहीं है, बल्कि यह पता लगाने पर है कि कैसे आशाजनक समाधानों को हैकथॉन से परे ले जाया जा सकता है और व्यावहारिक, मापनीय परिणामों में परिवर्तित किया जा सकता है। बैंकिंग का भविष्य नवाचार द्वारा परिभाषित किया जाएगा जो ग्राहकों का विश्वास अर्जित करता है और समाज के लिए महतवपूर्ण रूप से मूल्य का सृजन करेगा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नवाचार को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार समाधानों को पोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो एक सुरक्षित, समावेशी और डिजिटल रूप से सशक्त वित्तीय इकोसिस्टम में योगदान करते हैं।


