- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हम या हमारे बच्चे झूठ क्यों बोलते हैं… आज इस बारे में जानेंगे
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

खराब केतु और मंगल ज्यादा झूठ बोलने पर मजबूर करवाएंगे और झूठ को आपकी आदत बना देंगे , राहु और शनि के कारण आपको सच पता होते हुए भी जानबूझकर झूठ बोलने पर मजबूर करेंगे , और अगर आपके बृहस्पति और चन्द्र कमजोर है तो ना चाहते हुए भी झूठ बोल देंगे ।
राहु , मंगल , शनि और केतु जब भी आपको जीवन में बुरे फल देने वाले होंगे तभी आपसे झूठ बुलवाना शुरू करवा देंगे , और यह गृह एक चक्रव्यूह बना देते है , आपसे झूठ बुलवायेंगे, और इन ग्रहों को बल मिलता रहेगा, और यह गृह फिर और झूठ बोलने पर मजबूर करेंगे और आपको उतना ही बुरा फल देते चले जायेंगे.
इसीलिए बहुत जरुरी है की झूठ बिलकुल मत बोले , क्यूंकि एक बारी फसे , तो दलदल में फसते चले जायेंगे , और निजी जीवन के साथ साथ नौकरी या व्यापार में भी बुरा परिणाम मिलता चला जायेगा ।
राहु जब आपकी वाणी पर प्रभाव डालेगा तो आप अपने जरा से फायदे के लिए दुसरे से ऐसा झूठ बोलेंगे की चाहे उसका कितना भी बड़ा नुक्सान हो जाये आपको कोई फरक नहीं पड़ेगा , शनि षड़यंत्र भरा झूठ बोलने पर मजबूर करवाएगा , आपकी इधर की बात उधर करके शान्ति पाने की कोशिश करेंगे।
मंगल बिना वजह झूठ बुलवायेगा , अगर अपनी जबान को संभाल कर भी रखेंगे, खराब मंगल आपकी जबान से झूठ को बुलवाने पर मजबूर कर देगा, खराब मंगल कभी कभी चोरी की आदत डाल देता है।
यह सारे गृह आपके हाथ , पैरों को कमजोर कर देता है , दिमाग की शक्ति कम कर देता है , प्रतिष्ठा में जबरदस्त कमी , काम में मन नहीं लगने देते, अल्लास्य से भरा हुआ जीवन कर देते है , लालच और डर के चलते आपका गृहस्थ जीवन खराब कर देते है।
छोटा बच्चा झूठ को अपना कवच डांट से बचने के लिए करता है उसे सही या गलत की इतनी समझ नहीं होती है , पर यही झूठ बड़े बच्चे या हम लोग सही गलत को जानते हुए करते है तो जीवन और अपने ग्रहों में हम खुद से ही असंतुलन लाने लग जाते है।
बृहस्पति को बल दे , जो लोग या बच्चे झूठ बोलते है, वह पीले आसन पर सफ़ेद वस्त्र पहन कर दिन है तो पूर्व और शाम है तो उत्तर की तरफ मुख करके बैठे , और ध्यान लगाकर अपने को अपने मन में देखे , इससे आत्मबल की कमजोरी दूर होने लगेगी , हम आत्मबल
की कमजोरी के कारण ही ज्यादातर झूठ बोलते है , जब आत्मबल ठीक होने लगेगा तो झूठ वैसे भी कम हो जायेगा , यह प्रक्रिया समय जरुर लेगी पर कारगर है।
जिन बच्चों का मंगल , राहु , केतु और शनि खराब होगा उनका उनके परिवार से लगाव कम होगा , ऐसे में माता पिता , या उनके भाई बहन उनके प्यार से समझायें , और उनको परिवार की तरफ लाने की कोशिश करते रहे , उनके मन में माता पिता के प्रति प्रेम होना चाहिए , और भय निकालने की कोशिश करते रहना चाहिए ।
चन्द्रमा को मजबूत करना चाहिए , भय ख़तम होगा और सच्चाई की तरफ अपने आप कदम उठने लगेंगे , चन्दन के टुकड़े में मोती को जड़वा ले और उसे गले में सोमवार के दिन अपनी माता से धारण करवा ले , आप हमेशा साफ़ और सच्चा बोलेंगे बिना किसी से डरे हुए,
एकाग्रता बढ़ेगी और नींद भी ठीक आने लगेगी ।
जिन लोगो या बच्चों का मंगल राहु केतु या शनि खराब होंगे वह उनको शान्ति से कभी नहीं बैठने देंगे, हमेशा बैचैनी रहेगी, जीवन में अच्छे फल नहीं लेने देंगे, निजी जीवन के साथ साथ रिश्तों में खट्टास आती रहेगी ।
ऐसे में गंगाजल का दान करें, चाहे मंदिर में या चाहे मित्र या परिवार में, अगर बच्चा झूठ बोलता है तो उसके हाथ से दान करवाए।
बच्चे की study table पर चांदी की कटोरी में जल भरकर रख दे, या अगर चांदी की कटोरी नहीं है तो किसी स्वच्छ बर्तन में पानी भरकर उसमें चांदी का एक टुकड़ा या चांदी का एक
सिक्का दाल दे , बच्चे की एकाग्रता बढ़ेगी, उसे बैचैनी से शान्ति मिलेगी ।
माता पिता को अगर इस चीज का पता चलता ही की बच्चा झूठ बोल रहा है तो उसके सिरहाने धतूरे की जड़ को चांदी के तार में लपेटकर रख दे।
आवला और ब्राम्ही का सेवन करे , आत्मबल कमजोर नहीं होगा , इष्ट की शरण में रहने से
व्यक्ति को कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना पड़ता और ऐसा व्यक्ति सच ही बोलकर उत्तम फल पता है और कोई shortcut की जरुरत नहीं पड़ती। एक बार परामर्श लेके उपाय करना लाभदायक होगा!


