- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यू – जीनियस राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी फिनाले में प्रतिभाशाली युवाओं का किया सम्मान
मुंबई, 22 नवंबर, 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता “यू-जीनियस 3.0” का फिनाले मुंबई में किया गया.
आठवीं कक्षा से बारवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए तीन महीने तक चलने वाला यह बेहद प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भारत के 48 शहरों में आयोजित किया गया था. इसमें 3700 से अधिक स्कूलों की लगभग 12,500 से अधिक टीमों द्वारा भाग लिया गया था.
इस अवसर पर, बैंक की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, ए. मणिमेखलै ने बताया, छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए, बैंक ने वर्ष 2022 में यू-जीनियस के पहले संस्करण का शुभारंभ किया था. पिछले संस्करणों की सफलता को देखते हुए, हम छात्रों के बीच यू-जीनियस 3.0 के लिए उत्साह और जबरदस्त प्रतिक्रिया देखकर रोमांचित हैं. हम इसे राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तिकरण के लिए एक अवसर के रूप में देखते हैं.
सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल, बेंगलुरु के आदित्य गिरी और नमन भोतिका प्रतियोगिता के विजेता रहे. जवाहरलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, भोपाल के कबीर दूबे और हर्ष खांडेकर प्रथम रनर-अप रहे. जयश्री परीवाल हाई स्कूल, जयपुर के आदित्य गुप्ता और युवराज नवलखा दूसरे रनर-अप रहे.
प्रतियोगिता के विजेताओं को 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी गई. अन्य पुरस्कारों में प्रथम रनर-अप को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और द्वितीय रनर-अप को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी गई.


