- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
कोरोना के बाद कैसे करे ऑडिट
आईसीएआई इंदौर की सीए शाखा में बुधवार को ऑडिट आफ्टर कोरोना पर वेबिनार का आयोजन हुआ| जिसके वक्ता सीए. असीम त्रिवेदी ने बताया कि इस बार ऑडिट 12 माह की जगह 15 माह का करना होगा|
31 मार्च का क्लोजिंग स्टॉक निकालने के लिए अप्रैल, मई, और जून की सेल्स एवं परचेस की रिवर्स कैल्कुलेशन करनी होगी|क्योकि 31 मार्च को सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन की वजह से ऑडिटर क्लोजिंग स्टॉक को फिजिकली जाँच नहीं कर सके|
ऐसे में उन्हें अप्रैल, मई, और जून में की गई सेल्स एवं परचेस को ध्यान में रखकर रिवर्स कैल्कुलेशन करनी होगी| इसलिए एनालिटिकल टूल को अगले महीनो की सेल्स और परचेस के माध्यम से 31 मार्च तक के स्टॉक की गणना करनी होगी|
वेबिनार में इंडस्ट्री, सेल्स,कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट, एम्प्लॉय बेनिफिट्स और फोरिंग एक्सचेंज पर चर्चा हुई | इंदौर ब्रांच के चेयरमेन सीए हर्ष फ़िरोदा ने अपने स्वागत उद्धबोधन में बताया कि
ऑडिट रिपोर्ट में कुछ कॉमन गलतियां होती है जिनको समझना आवश्यक है|
वेबिनार का संचालन इंदौर ब्रांच के सेक्रेटरी सीए गौरव माहेश्वरी ने किया | सिकासा चेयरमेन सीए. समकित भंडारी द्वारा वक्ता का परिचय दिया गया, वेबिनार में रीजनल कॉउन्सिल मेंबर सीए चर्चिल जैन एवं अन्य 450 से अधिक सीए सदस्य लाइव थे |


