- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
सिंगापुर ब्रिटिश पार्क फ्रेज वन में भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन
इंदौर: सिंगापुर ब्रिटिश पार्क फ्रेज वन टाउनशिप में कमलेश यादव परिवार द्वारा गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर एक विशाल रंगोली बनाई गई, जिसमें भगवान श्री कृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाए हुए दर्शाया गया था। पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न की गई और प्रसाद का वितरण भी किया गया।
पूजा के आयोजन में टाउनशिप के सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए। आयोजन की शुरुआत रंगोली बनाने से हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंग-बिरंगी रंगोली से पूजा स्थल को सजाया।
पूजा विधि के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन सामुदायिक समर्पण और एकता का प्रतीक बना, जिसमें सभी परिवारों ने मिलकर त्यौहार को उल्लास पूर्वक मनाया।
पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए कमलेश यादव परिवार की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई गई। गोवर्धन पूजा के इस कार्यक्रम ने सिंगापुर ब्रिटिश पार्क फ्रेज वन टाउनशिप के निवासियों के बीच भाईचारे और सामूहिकता की भावना को प्रबल किया।


