- सुपर किड्स में आजादी का जश्न, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
- डॉ. मोहित भंडारी ने ‘सर्जिकल स्वराज’ पहल के तहत एक ही दिन में 50 से ज़्यादा रोबोटिक बैरिएट्रिक सर्जरी करके इतिहास रचा
- 6 Times Pooja Hegde Made the Upper Cut in Ethnic Fashion
- क्रेडिटएक्सेस सूक्ष्म वित्त के ज़रिए मध्य प्रदेश में पैदा कर रही है रोज़गार के अवसर
- CreditAccess Grameen Drives Livelihood Creation in Madhya Pradesh with Microfinance
कार्तिक आर्यन ने नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में कुछ अलौकिक शक्तियों का सामना करने के अपने अनुभव बारे में बताया
हमने पिछले हफ्ते दो पत्ती के कलाकारों की रोमांचक कहानियों का आनंद लिया और अब नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में भूल भुलैया 3 के स्टार-स्टडेड कलाकारों और क्रू – कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और अनीस बज़्मी के साथ आमी जे तोमार के लिए खुद को तैयार करें। यह दिवाली स्पेशल एपिसोड एक डरावने किस्से के साथ आता है, जो पहले कभी नहीं देखी गई भुतिया दिवाली एपिसोड बनाता है।
इस एपिसोड में ऐसा ही एक डरावना पल तब आता है, जब कपिल के पूछने पर कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 की शूटिंग के दौरान अलौकिक शक्तियों का सामना करने के अपने असल जिंदगी के अनुभव के बारे में बताते हैं।
कार्तिक आर्यन ने बताया, “ऐसा तब हुआ जब हम लोग (भूल भुलैया 3) के सेट पर शूट कर रहे थे। एक बड़ी हवेली थी, अंधेरा था, पूरा माहौल ही डरावना सा था। हमारा शॉट लेने से पहले मैं किसी से बात ही कर रहा था, कि अचानक से किसी ने मुझे पीछे से स्क्रैच कर दिया! तृप्ति को तो लगा कि शॉट के पहले, मैं कोई इम्प्रोवाइज या एक्टिंग कर रहा था, पर तब मैंने बोला कि, ‘नहीं यार मुझे सच में किसी ने स्क्रैच किया है। पर हमारे पीछे कोई भी नहीं था …”
ऐसा लगता है कि भूत-प्रेत भी कार्तिक का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, और उन्हें कौन ब्लेम कर सकता है?
कुछ और डरावनी मजेदार कहानियों को सुनने के लिए, द ग्रेट इंडियन कपिल शो देखें, इस शनिवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!


