- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रभास की अगली फ़िल्म ‘राधेश्याम’ का बहुप्रतीक्षित पहला लुक हुआ रिलीज़!
दुनिया भर के प्रशंसकों को प्रभास की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार था। “राधेश्याम” नामक यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है और आज आख़िरकार फिल्म से प्रभास और पूजा हेगड़े का पहला लुक रिलीज़ कर दिया गया है।
फिल्म के पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े एक उग्र परिदृश्य के बीचोबीच खड़े नज़र आ रहे है।
“राधेश्याम” विशाल बजट में बनी एक बड़ी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी जो मनोरंजन उद्योग के लिए एक बहुत अच्छी खबर है।
प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा,”This is for you, my fans! Hope you like it
#Prabhas20FirstLook #RadheShyam
@director_radhaa @uvcreationsofficial @tseriesfilms #GopiKrishnaFilms #KrishnamRaju @bhushankumar #VamsiReddy @uppalapatipramod @praseedhauppalapati #AAFilms @radheshyamfilm”
युवी क्रिएशंस से प्रमोद कहते है, “यह हम सभी के लिए एक रोमांचक क्षण है कि हमने अपने अगले प्रोजेक्ट राधेश्याम से प्रभास और पूजा हेगड़े का बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। प्रभास के साथ काम करना हमेशा मजेदार और समृद्ध रहा है। ”
वह आगे कहते हैं, “हमें हमारे पिछले प्रोजेक्ट “साहो” के बाद भूषण कुमार और टी-सीरीज़ की टीम के साथ फिर से काम कर के खुशी महसूस हो रही है, जिसे सभी से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।”
टी-सीरीज़ से भूषण कुमार कहते है,“साहो के लिए प्रभास और यूवी क्रिएशन्स की टीम के साथ काम करना एक अनुभव था, हम एक बहुभाषी फिल्म के साथ अपने प्रोडक्शन का अधिक उसका विस्तार कर सकते हैं।
जब हमने एक और सहयोग पर चर्चा शुरू की, तो फिर से एक साथ काम करने के लिए राधे श्याम एकदम सही विकल्प लगा। हमारे घोषणा पोस्टर ने ही सभी को प्रत्याशित कर दिया था।
इस फर्स्ट लुक लॉन्च के साथ हम फिल्म से प्रभास और पूजा की केमिस्ट्री की एक झलक साझा कर रहे हैं और हम इंडस्ट्री से ऐसे कई लोगों को जानते है जो फ़िल्म के बारे में अधिक जानने की उत्सुक है।”
प्रभास स्टारर में पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकारों की टुकड़ी नज़र आएगी।
“राधेश्याम” की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस द्वारा की गई है और फिल्म के लिए प्रोडक्शन डिजाइनर आरवीवीएंडर हैं और कमल कन्नन ने वीएफएक्स प्रोड्यूसर का पद संभाला हैं।
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘राधेश्याम’, यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन की फ़िल्म है। यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है।
फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।


