- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कियारा आडवाणी को भाई के ओर से बेस्ट डेसर्ट के लिये थैंक यू लैटर मिला
अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस समय घर पर हैं क्योंकि लॉकडाउन के कारण शूटिंग और फिल्म रिलीज को रोक दिया गया है।
वह परिवार के साथ अपने खाली समय का अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। स्केचिंग से लेकर बेकिंग तक, लॉकडाउन के बीच कियारा अपनी छिपी हुई प्रतिभा को तलाश रही है।

वह अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की अनदेखी वीडियो साझा करके अपने प्रशंसकों का मनोरंजन भी कर रही हैं, साथ ही कुछ दिन पहले उन्होंने अपने फैन्स के साथ ऑनलाइन लूडो भी खेला था।
हाल ही में, कियारा ने शानदार चॉकलेट कुकीज़ बनाईं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। वे सचमुच मुंह में पानी भर रहे थे।
कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने भाई मिशाल के हाथ से लिखा एक लेटर शेयर किया। पत्र में लिखा गया, “ऐसी शानदार बहन होने के लिए और घर में सबसे अच्छा डेजर्ट बनाने के लिए, धन्यवाद आलिया। कृपया ऐसा और भी बनाये और भगवान आपको भरपूर आशीर्वाद दें। आपका प्यारा भाई मिशाल। ”
कियारा ने अपने भाई के लिए कुछ और कुकीज़ बनाईं और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चुपके से साझा भी किया।
काम के मोर्चे पर, वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म लक्ष्मीबॉम्ब में नजर आएंगी जो कि ऑनलाइन रिलीज़ होगी। तथा फ़िल्म भूलभूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।


