- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डैशिंग अभिनेता अंकित मोहन ‘जग जननी माँ वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की’ शो में निभा रहे भैरवनाथ की भूमिका
कोविड – 19 पेंडेमिक ने लगभग हर क्षेत्र को क्षतिग्रस्त किया है। मुंबई में एक बार फिर मिशन की शुरुआत हो चुकी है। सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के साथ शूट को फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है।
ऐसे में अधिकांश शोज़ की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। स्टार भारत पर दर्शकों में सबसे चर्चित शो ‘जग जननी माँ वैष्णो देवी-कहानी माता रानी की शो जल्द ही शुरू होने को है जो दर्शकों को उनकी सीट पर बांधे रखेगा।
इस शो की स्टार स्टडेड कास्ट में एक्टर अंकित मोहन को भी शामिल किया गया है। अंकित इस शो में भैरोनाथ की अहम भूमिका निभाने वाले हैं, जो माँ वैष्णो देवी की यात्रा में एक अहम महत्व रखते हैं।
जब इस प्रतिभावान अभिनेता से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मैं रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे भैरवनाथ की भूमिका निभाने का अवसर दिया। मैं खुदको इस तरह के एक शक्तिशाली किरदार को निभाने का मौका पाने के लिए भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।
मेरे पिता ने मुझे शंकर भगवान के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उनका सबसे बड़ा भक्त हूं। मैं पहले भी कई बार भैरोनाथ मंदिर जा चुका हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनका किरदार भी निभाउंगा।
आपको बता दें कि इस शो ने लीप लिया था, जहां पूजा बैनर्जी मां वैष्णो देवी की मुख्य भूमिका निभा रही थीं। अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा, जिसके बाद मेकर्स ने इस किरदार के लिए परिधि शर्मा को फ़ाइनल किया। जल्द ही इस शो में कई नए किरदारों को जोड़ा जाएगा, जिसमें से एक भैरोनाथ का किरदार भी है।
अंकित इससे पहले भी एक पौराणिक शो का हिस्सा रहे हैं। उनकी शानदार प्रतिभा ने शो के निर्माताओं को काफी आकर्षित किया है। इससे पहले राम यशवर्धन को इस किरदार के लिए चुना गया था, उन्हें कई अन्य परिस्थितियों के कारण यह शो छोड़ना पड़ा, जिसके बाद इस किरदार के लिए इस प्रतिभाशाली अभिनेता को चुना गया।
अंकित मोहन जल्द ही भैरवनाथ के किरदार में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करने आ रहे हैं।


