- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डिज़्नी+ हॉटस्टार पर धवल ठाकुर की डेब्यू सीरीज आने से पहले उनकी बहन मृणाल ठाकुर ने दिया दिल को छू लेने वाला संदेश
मोहब्बत से बदले तक का सफर ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ इंतक़ाम की एक नई दिलचस्प कहानी है, जो भारत के ग्रामीण परिवेश को परदे पर साकार करती है। जाति और वर्ग के संघर्षों की पृष्ठभूमि पर आधारित प्यार, धोखे और बदले की यह कहानी दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखेगी। इस शो की कहानी दमदार है, जहां प्यार प्रतिशोध में बदल जाता है और धोखा मुक्ति की तलाश को बढ़ावा देता है। बॉम्बे शो स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित और श्रद्धा पासी जैरथ द्वारा निर्देशित, इस अनोखी कहानी में प्रेम और उसे पाने के जुनून को दिखाया गया है। इसके लेखक कमल पांडे हैं। इसमें धवल ठाकुर और संचिता बसु जैसे नवोदित कलाकारों के साथ अनिरूद्ध दवे और कपिल कनपुरिया जैसे मशहूर कलाकार प्रमुख किरदार निभा रहे हैं।
किसी कलाकार के लिये इससे बढ़कर संतोषजनक कुछ नहीं हो सकता है कि उसने जिसे अपनी प्रेरणा माना है, वही इंसान उसकी कला का प्रमाण दे और उसे प्यार भी करे। खासकर, जब वह इंसान उस कलाकार का मार्गदर्शक और प्रेरक रहा हो। मृणाल ठाकुर ने सिनेमा की बेहद व्यस्त दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्हें कड़ी मेहनत और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है। अब चूंकि उनके भाई धवल ठाकुर ने डिज़्नी+ हॉटस्टार की आगामी सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार के साथ मनोरंजन उद्योग में कदम रखा है, इसलिये मृणाल ने दिल को छू लेने वाला एक संदेश दिया है। यह संदेश जानने के बाद प्रशंसक वाकई में खुश होंगे।
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में धवल के डेब्यू पर मृणाल ने कहा, ‘’ठुकरा के मेरा प्यार’ का ट्रेलर देखकर मुझे बहुत गर्व हुआ और मैं उत्साहित भी थी! कुलदीप के किरदार में धवल ने पूरी जान लगा दी है और यह साफ तौर पर दिखता है। मुझे सचमुच उस पर गर्व है और उसे जगमगाते देखने का मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूँ। संचिता भी सच में शानदार लग रही हैं और स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री बड़ी दिलचस्प है। उनकी भावनाओं की गहराई और रोमांचक कहानी को सुनकर मैं 22 नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मैं डिज़्नी+ हॉटस्टार पर प्यार, धोखे और बदले की इस कहानी को देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। इस बेहतरीन शो की सफलता के लिये धवल, संचिता और पूरी टीम को शुभकामनाएं!’’
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में स्कूल के अपने पुराने प्यार और दिल टूटने की कहानी याद करने के लिये तैयार हो जाइये, स्ट्रीमिंग 22 नवंबर 2024 से सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर


