- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हरसिद्धि में बदमाश रवि काला के मकान को किया जमींदोज
निगम, जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
इन्दौर. शहर के गुडों के खिलाफ नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही. निगम द्वारा सोमवार को हरसिद्धि क्षेत्र में रिमूवल कार्यवाही की गई और बदमाश रवि काला का मकान जमींदोज कर दिया.
कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त रिमुव्हल श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी परसराम आरोलिया भवन निरीक्षक कटारे, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे, अवधेश जैन एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
सोमवार को नगर निगम द्वारा रवि उर्फ काला 26/2 नार्थ हरसिद्धि में 10 बाई 30 का लगभग 300 स्क्वायर फीट का मकान पोकलेन व जेसीबी के माध्यम से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उसका निर्माण जमींदोज किया गया. कार्यवाही के दौरान एकपोकलेन एक जेसीबी 100 कर्मचारियों द्वारा तोडने की कार्यवाही की गई.
उल्लेखनीय है कि अवैध होने के साथ ही यह मकान जर्जर भी था, जो गिरने पर लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकता था. वहीं, कार्रवाई करने पहुंची टीम को यहां परिवार की महिलाओं द्वारा किए गए विरोध का सामना भी करना पड़ा. घर तोड़ रही टीम को परिवार की एक महिला ने कहा कि आप इसे अवैध कह रहे हो, जबकि यह वैध है. महिला ने कोर्ट जाने की बात भी कही.


