- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और पहली निर्मित फिल्म, ‘फाइटर’ के लिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण आये एक साथ!
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है क्योंकि आज ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उन्होंने फिल्म ‘फाइटर’ के साथ अपने सहयोग की घोषणा कर दी है।
ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर के साथ ‘फाइटर’ की घोषणा की है और साथ ही, सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन हाउस ‘MARFLIX’ और दीपिका पादुकोण को पेश करते हुए एक स्वीट नोट साझा किया है।
अभिनेता ने साझा किया,”Presenting a glimpse of the MARFLIX vision as #Fighter! Looking forward to my first flight alongside the exceptional @deepikapadukone. All buckled up for this #SiddharthAnand joyride.”
ऋतिक ने निर्देशक सिद्धार्थ के लिए एक भावुक नोट साझा करते हुए लिखा,”एक अभिनेता के रूप में ममता और सिद आनंद के पहले प्रोडक्शन MARFLIX को फ़िल्म #Fighter के साथ परिचित करवाते हुए और फ़िल्म का हिस्सा बनने पर अत्यंत खुशी महसूस हो रही है! यह बहुत स्पेशल है .. क्योंकि इसने एक निर्देशक और दोस्त के साथ मेरे रिश्ते को अधिक गहरा कर दिया है, जिनका सफ़र मैंने अपने सेट AD होने से लेकर, बैंग बैंग और वॉर में मुझे निर्देशित करने तक देखा है। और अब जब वह फाइटर के लिए निर्माता बन गए, तो मेरी उत्सुकता की कोई सीमा नहीं है। यह दिल और दिमाग के लिए एक एड्रेनालाईन की तरह है।
धन्यवाद सिड, मुझ पर विश्वास करने और मुझे फिर से अपना सह-यात्री बनाने के लिए। आकाश की तरफ़ अपने सफ़र के लिए 🥂”
यह एक तख्तापलट साबित हुआ है जिसमें सिद्धार्थ आनंद ने अपनी इस स्टाइलिश एक्शन फिल्म के लिए पहली बार बहुत ही प्रतिभाशाली और अच्छे दिखने वाले अभिनेताओं में से दो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ कास्ट किया है।
दीपिका पादुकोण इन दिनों के फिल्में साइन कर रही है और अब एक अन्य बड़ी फिल्म उनकी किटी में शामिल हो गयी है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”Dreams really do come true…
Fighter
SiddharthAnand
@HrithikRoshan
Marflix”
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भले ही अपनी पिछली फिल्म के बाद एक अलग लीग में शामिल हो गए है, साथ ही ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ हाईएस्ट ग्रॉसर ऑफ द ईयर थी और 300 करोड़ के क्लब में प्रवेश करने वाली कुछ फिल्मों में से एक रही है। लेकिन इस घोषणा के साथ, उत्सुकता सातवें आसमान पर है।
सिद्धार्थ आनंद कहते है, “भारतीय और वैश्विक दर्शकों के लिए मेरे पसंदीदा स्टार ऋतिक और दीपिका में को एक साथ लाना मेरे जीवन का सबसे रोमांचक क्षण है। मैं भारत में एक्शन फिल्म बनाने के लिए समर्पित प्रोडक्शन हाउस मारफ्लिक्स का सफ़र शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। मैं अपनी जीवन साथी ममता आनंद के साथ मार्फ्लिक्स का सफ़र शुरू कर रहा हूं। ऋतिक के साथ मारफ्लिक्स शुरू करना विशेष है क्योंकि वह उन्होंने मुझे AD के रूप में काम करते हुए देखा है, फिर दो फिल्मों में निर्देशक के रूप में और अब मैं सिर्फ उनका निर्देशक नहीं हूं, बल्कि मैं उनके साथ अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू कर रहा हूं। ”
वे आगे कहते हैं, ” मारफ्लिक्स के लिए हमारी दृष्टि भारत में एक्शन फिल्म प्रोडक्शन हाउस बनाने की है। यदि आप भारत में एक्शन फिल्मों के बारे में सोचते हैं, तो आपके जहन में मारफ्लिक्स का नाम आना चाहिए। यह हमारा प्रयास है और हम वहां पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। यह भले ही शुरुआती दिन हैं, लेकिन सफ़र शुरू हो गया है।”
मोशन पोस्टर में ऋतिक की आवाज़ है, जिसमें वे कहते है,”Duniya mein mil jayenge aashiq kai,
Par watan se haseen sanam nahin hota.
Heeron mein simat kar, sone se lipat kar marte hain kai, par tirange se khoobsurat qafan nahin hota.
Release date 30 Sept 2022”
सुपरहिट जोड़ी रितिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद को इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म के लिए एक साथ वापस देखना काफी रोमांचक होगा। हॉलीवुड फिल्म, xXx: Return of Xander Cage में कमाल का एक्शन देखने के बाद दीपिका पादुकोण को पहली बार बॉलीवुड एक्शन फिल्म में देखना अधिक रोमांचक होगा।
निस्संदेह, ड्रीम टीमों से इसी के लिए होती है। इस धमाकेदार कॉम्बिनेशन के साथ, यह संभवतः 2021 की सबसे बड़ी घोषणा होगी।


