- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एनबीए प्री-सीजन गेम इन अबू धाबी: ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही ने सबका ध्यान खींचा, लियू यीफेई और लुसिएन लैविस्काउंट के साथ दिखीं!
ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही को हाल ही में अबू धाबी के एतिहाद एरिना में बोस्टन सेल्टिक्स और डेनवर नगेट्स के बीच बहुप्रतीक्षित एनबीए दूसरे प्री-सीजन गेम में देखा गया। इस इवेंट में चीनी-अमेरिकी एक्ट्रेस लियू यिफेई भी शामिल हुईं, जो डिज्नी की लाइव-एक्शन ‘मुलान’ में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं और अभिनेता लुसिएन लैविस्काउंट, जो पॉपुलर सीरीज़ ‘एमिली इन पेरिस’ में अल्फी की भूमिका निभाते हैं।
एनबीए के ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट ने बास्केटबॉल गेम में नोरा की एक क्लिप पोस्ट की, जिसका कैप्शन था, “नोरा फतेही इन द बिल्डिंग फ़ॉर एनबीए इन अबूधाबी टुडे” इंटरनेट पर सामने आई कुछ तस्वीरों में नोरा और लियू बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि एक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें नोरा लुसिएन के साथ एक मजेदार बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/DAyk3NCxF8p/?igsh=MzhrdTYzd2NjYnNt
नोरा ग्लोबल लेवल पर धूम मचा रही हैं। उन्होंने हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2024 में अपना डेब्यू किया, जहाँ वह लुई वुइटन के शो में शामिल हुईं। आइकोनिक ब्रांड के कपड़े पहने हुए, उन्होंने कांगो के गायक मैत्रे गिम्स और लुई वुइटन के हेड पिएत्रो बेकारी के साथ फ्रंट रो में बैठकर ध्यान आकर्षित किया। ज़ेंडाया और ब्लैकपिंक की लिसा जैसे हॉलीवुड सितारों के बीच इस प्रतिष्ठित इवेंट में उनकी उपस्थिति ने उनकी इंटरनेशनल अपील को उजागर किया।
उन्होंने अपने फीफा एंथम, ‘लाइट द स्काई’ के साथ वैश्विक पहचान भी हासिल की, जिसमें उन्होंने अभिनय किया और गाया भी। ग्लोबल स्टार, जिनके इंस्टाग्राम पर 47 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं, ‘पेपेटा’, ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ और ‘नोरा’ जैसे अपने हिट ट्रैक की सफलता का आनंद ले रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी लेग इंजरी के बावजूद अपनी शानदार परफॉरमेंस से IIFA 2024 के स्टेज को रोशन किया। वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘मटका’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह वरुण तेज के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नज़र आएंगी। यह फिल्म 14 नवंबर, 2024 को रिलीज़ होने वाली है।


